अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई का दायरा और व्यापक कर दिया है। अब जांच केवल कथित चढ़ावा गड़बड़ी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वर्ष 2020 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन से लेकर अब तक के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की भी गहन पड़ताल की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद एसआईटी ने ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन, दान राशि के उपयोग, बैंकिंग लेनदेन, निर्माण कार्यों पर…
Read MoreTag: UP breaking news
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक चली गोली, मचा हड़कंप; 3 लोग घायल, सिपाही से पूछताछ शुरू
वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बाहर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेट नंबर-4 पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, लेकिन सड़क से उछली गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लगने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर के गेट नंबर-4 के पास हुई, जहां एक पीएसी सिपाही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। अचानक कार्बाइन से फायर हो गया और गोली सड़क…
Read Moreलव मैरिज की कीमत जान देकर चुकाई! प्रतापगढ़ में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, पत्नी का भाई समेत 3 नामजद
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में प्रेम विवाह के बाद एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। जेठवारा थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश को हत्या की वजह मानते हुए मृतक की पत्नी के भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना जेठवारा थाना क्षेत्र के चंदन का पुरवा गांव की…
Read Moreयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! डबल डेकर बस ट्रेलर में घुसी, 4 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डबल डेकर वोल्वो बस पीछे से एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सुबह 4 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह…
Read More2027 चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव! यूपी में गठबंधन के संकेत, बोले- भाजपा को सत्ता में लौटने से रोकेंगे
बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा है कि भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम में ओवैसी ने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी राजनीतिक…
Read Moreयूपी में मानसून की एंट्री अब बस कुछ घंटे दूर! 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40 जिलों में यलो अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के भीतर मानसून प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राजधानी लखनऊ समेत 40 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज…
Read Moreसीएम योगी के बरेली दौरे का असर! शहर में ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों की एंट्री बंद, पुराना बस अड्डा भी हुआ बंद
बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है, जबकि पुराने रोडवेज बस अड्डे से बस संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने शहर में यातायात…
Read Moreरामलला दर्शन पर सियासी संग्राम! अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई, अजय राय नजरबंद, सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर पुलिस तैनात
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच मंगलवार को कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किए जाने का दावा किया गया है। वहीं प्रयागराज से अयोध्या रवाना होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की खबर सामने आई है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार…
Read Moreमुहर्रम जुलूस में अचानक लगी आग! करतब दिखाते वक्त लपटों में घिरा युवक, देवरिया की घटना का वीडियो वायरल
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अखाड़े में करतब दिखा रहा एक युवक अचानक आग की चपेट में आ गया। घटना मालवीय रोड पर हुई, जहां पारंपरिक रूप से निकाले जा रहे मुहर्रम जुलूस के दौरान यह हादसा सामने आया। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आग से जुड़े करतब के दौरान हुआ हादसा जानकारी…
Read Moreलखनऊ में सनसनीखेज वारदात! पत्नी की चाकू से हत्या के बाद पति ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। माल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।…
Read More