बुढ़ाना क्षेत्र में बड़ौत मार्ग पर भैसाना गांव के पास हुआ भीषण हादसा, मृतकों में पिता-पुत्री समेत पांच लोग शामिल मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में बड़ौत मार्ग पर भैसाना गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया…
Read MoreAuthor: News Desk
टूटी सड़कों की तस्वीरें दिखाकर राहुल गांधी ने योगी के मंत्री मनोज पांडेय से पूछा—आखिर विकास का पैसा जा कहां रहा है?
रायबरेली की ‘दिशा’ बैठक में PWD अधिकारियों और जिला प्रशासन से सड़क की बदहाली पर मांगा जवाब मंत्री मनोज पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद रायबरेली।उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए होने वाली जिला स्तरीय ‘दिशा’ बैठकों में सत्ताधारी दल के मंत्री, सांसद और विधायकों को भी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से समीक्षा का तरीका सीखने की जरूरत है। रायबरेली में बुधवार को आयोजित डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेटिंग कमेटी (दिशा) की बैठक में राहुल गांधी ने अधिकारियों के सामने जमीनी हकीकत रखकर कई सवाल खड़े कर दिए। कलेक्ट्रेट…
Read Moreभाजपा में जाने के बाद ओमप्रकाश राजभर की बुद्धि फिर गई, अब इलाज की जरूरत: शिवपाल यादव
इटावा में सपा महासचिव का राजभर पर तीखा हमला, बोले- 2027 में यूपी में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला है। राजभर के एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिवपाल यादव ने बुधवार को इटावा में उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में जाने के बाद ओमप्रकाश राजभर की बुद्धि फिर गई है और अब…
Read Moreसपा में छात्रसभा में बदली ड्रेस, दो सप्ताह तक छात्र सप्ताह अभियान चलाकर पीडीए से छात्रों को जोड़ेंगे पदाधिकारी : अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के छात्रविंग समाजवादी छात्रसभा की ड्रेस बदल गई है। अब छात्रसभा के पदाधिकारी नीली टीशर्ट और नीली जीन्स पहनने के साथ ही लाल टोपी लगाएंगे। वहीं टीशर्ट पर सपा का लोगो भी रहेगा। मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा दो सप्ताह तक छात्र सप्ताह मनाएगी। इस दौरान छात्र सभा और संगठन के पदाधिकारी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में जाकर छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें समाजवादी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जोड़ने का काम करेंगे।…
Read Moreएससी-एसटी एक्ट की राहत राशि के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, पूरे यूपी में जांच के निर्देश
प्रयागराज। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पीड़ितों को मिलने वाली आर्थिक राहत राशि के वितरण में संभावित अनियमितताओं और बार-बार दावे किए जाने के मामलों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने ऐसे मामलों की पूरे उत्तर प्रदेश में जांच कराने के साथ ही राहत योजना के लिए प्रभावी नियामक और निगरानी तंत्र विकसित करने का निर्देश सरकार को दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संतोष राय की एकल पीठ ने झांसी निवासी अरविंद कुमार और संतोष कुमार धोहरे की आपराधिक…
Read Moreलखनऊ के रियल एस्टेट बाजार में ईशा ग्रुप की एंट्री, 5,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना
टाउनशिप और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के जरिए विस्तार की तैयारी, 2,500 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट बाजार में ईशा ग्रुप ने अपनी दस्तक दे दी है। कंपनी ने रविवार को लखनऊ में अपने रियल एस्टेट कारोबार का भव्य लॉन्च किया। समूह की ओर से शहर में टाउनशिप और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी समेत कई बड़े आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट विकसित करने की योजना तैयार की गई है। कंपनी के मुताबिक, लखनऊ में प्रस्तावित परियोजनाओं के…
Read Moreपति ने 2022 में छोड़ी सरकारी सेवा, अब दिव्या मित्तल का इस्तीफा; क्या पति-पत्नी के करियर का एक जैसा मोड़ महज संयोग?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके परिवार और खासकर उनके पति गगनदीप सिंह ढिल्लों का करियर भी चर्चा में आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या मित्तल से पहले उनके पति भी सरकारी सेवा छोड़ चुके हैं। दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद IAS से इस्तीफा देने का ऐलान किया। अपने भावुक संदेश में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी 13 वर्षों की “अविस्मरणीय यात्रा” को अपनी इच्छा से विराम दिया है। उन्होंने…
Read More2017 से अब तक यूपी के कितने 13 IAS अफसरों ने छोड़ी नौकरी, दिव्या मित्तल के इस्तीफे ने फिर उठाया सवाल,क्या नौकरशाही में बढ़ रहा है ‘मोहभंग’?
लखनऊ। IAS की नौकरी को देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी सेवाओं में गिना जाता है। लाखों युवा जिस सेवा में आने का सपना देखते हैं, वहां पहुंचने के बाद कोई अधिकारी अगर समय से पहले नौकरी छोड़ने का फैसला करे तो सवाल उठना स्वाभाविक है। अब 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे ने इस पूरे ट्रेंड को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। प्रशासनिक रिकॉर्ड को देखें तो 2017 से अब तक कम-से-कम 12 ऐसे नाम सामने आते हैं, जिन्होंने इस्तीफा या VRS के जरिए…
Read MoreIAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: 13 साल की प्रशासनिक पारी खत्म, लेकिन मिर्जापुर की यादों ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के साथ जारी किए गए भावुक संदेश में दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक सफर, संघर्ष, जनता से मिले प्रेम और खास तौर पर मिर्जापुर से जुड़े अनुभवों का विस्तार से जिक्र किया है। दिव्या मित्तल का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है…
Read Moreरक्षाबंधन पर ‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ स्नेह बंधन कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने मुक्यमंत्री को बांधी स्नेह की डोर
श्रद्धा, प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और सामाजिक समरसता का प्रतीक है रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी परिवार’ की वालंटियर्स ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी राखी लखनऊ। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री आवास का आंगन बेटियों की चहलकदमी से शुक्रवार को उस समय खिलखिला उठा, जब ‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ स्नेह बंधन कार्यक्रम एक अविस्मरणीय आयोजन बन गया। स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर भरोसे और विश्वास का रिश्ता प्रदर्शित किया तो मुख्यमंत्री ने भी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संकल्प दोहराया। रक्षाबंधन पर…
Read More