यूपी की जनता ने जाति और तुष्टीकरण की राजनीति को नकारा, इसलिए रामलला की शरण में आ रहे अखिलेश: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी भगवा पहनकर सनातनी वोट हासिल करने का स्वांग रच रहे अखिलेश , जनता जानती है सपा की असलियत: भाजपा प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि रामलला के दर्शन को लेकर अखिलेश यादव कंफ्यूज हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनके इस कदम से एक वर्ग…
Read MoreTag: around the india
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: सीएम योगी
गोंडा में 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास छह महीने में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा उत्तर प्रदेश के लिए शाप है। जब भी सत्ता में आई, तबाही मचाई। भाजपा आस्था को सम्मान देती है और बदलाव लाती है, जबकि सपा बदमाशों को संरक्षण देती है। मुख्यमंत्री ने 520 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को…
Read Moreआज ही के दिन भड़के थे सिख विरोधी दंगे, आप दिल्ली में ‘बड़के भइया’ की सेवा में पहुंच गए’, ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर निशाना
‘मुलायम सिंह की पंरपरा भूले अखिलेश, कांग्रेस के लिए दरी बिछाने दिल्ली पहुंचे: मंत्री ओपी राजभर पिता मुलायम की परंपरा और चाचा शिवपाल की इज्जत का तो ख्याल रखिए, ओपी राजभर की अखिलेश को नसीहत लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने एक नवंबर 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव को घेरा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी को अखिलेश का ‘बड़का…
Read Moreआईएएस दीपक कुमार के रिटायर होते ही योगी सरकार में अनुराग श्रीवास्तव बने सबसे पावरफुल
अनुराग श्रीवास्तव बने नए आयुक्त कृषि उत्पादन आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक कुमार-3 को मिला वित्त विभाग लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन में शनिवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार के सेवानिवृत्त होते ही शीर्ष नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। दीपक कुमार के पास अब तक कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी), अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) तथा अपर मुख्य सचिव वित्त जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेदारी थी। उनके रिटायर होते ही शासन ने इन तीनों प्रमुख पदों समेत 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों…
Read Moreवाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक
वाराणसी में पहली बार एयर शो का आयोजन, 24 व 25 अक्टूबर को भी वायुसेना दिखाएगी अपना दमखम विंग्स ओवर गंगा का औपचारिक आगाज, लड़ाकू विमानों की रफ्तार और जांबाज पायलटों के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी में…
Read Moreअधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर सीएम ने की मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करती हैं मां कालरात्रिः मुख्यमंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने…
Read Moreग्लोबल हैंडवाशिंग डे: साबुन-पानी से हाथ धोना, स्वस्थ परिवार और समाज का आधार
मुकेश शर्मा लखनऊ। हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे (वैश्विक हाथ धुलाई दिवस) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और साबुन-पानी से सही तरीके से हाथ धोने की आदत को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम “हाथ धोने के हीरो बनें!” (Be a Handwashing Hero!) है, जो लोगों को अपने साथ परिवार और समुदाय में भी स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करती है। दूषित हाथ डायरिया, हैजा, टाइफाइड, निमोनिया, फ्लू और कई अन्य संक्रामक बीमारियों के…
Read MoreJPNIC को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- ‘17 करोड़ से 850 करोड़ तक लागत कैसे पहुंची?’
‘जेपी की आड़ में अपने भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर पर्दा डालते हैं अखिलेश’: ब्रजेश पाठक का हमला लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके योगदान और स्मृतियों को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नमन किया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। पाठक ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव नाटक करेंगे, दीवार कूदेंगे और लोकनायक जयप्रकाश की आड़ में, उनकी स्मृतियों को नमन करने के बजाय सपा प्रमुख अपने भ्रष्टाचार और अपने परिवारवाद…
Read Moreविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : भागदौड़ भरी जिंदगी में सकारात्मक सोच, योग और ध्यान से पाएं मानसिक सुकून
लखनऊ। आज के दौर में पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने का मतलब केवल शारीरिक रूप से फिट होना नहीं है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होना उतना ही जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रतिस्पर्धा और ‘शॉर्टकट’ से सफलता पाने की हसरत ने इंसान का सुख-चैन और मानसिक सुकून छीन लिया है। यही वजह है कि समाज में बड़ी संख्या में लोग मानसिक तनाव और अस्वस्थता का सामना कर रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और सही दिशा दिखाने के उद्देश्य से ही…
Read MoreSWADESHI DRONE:भारत मेंदिव्यास्त्र ड्रोन का हुआ सफल परीक्षण, जाने यह कैसे करेगा काम
जोधपुर में 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रेगिस्तानी तापमान में मोबाइल लॉन्चर से किया गया परीक्षण नई दिल्ली। अब भारत में दिव्यास्त्र ड्रोन बनाने का रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जरूरतों को देखते हुए लॉन्ग रेंज ड्रोन विकसित करने की कोशिशों में भारत को बड़ी सफलता मिली है। भारत के स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम को बढ़ावा देते हुए उत्तर प्रदेश के लखनऊ की डिफेंस स्टार्टअप कंपनी होवरइट ने दिव्यास्त्र मार्क-1 विकसित करके सफल परीक्षण भी कर लिया है।राजस्थान के जोधपुर में 50 डिग्री सेल्सियस से…
Read More