नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ पर निकले यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के सेवा भाव की सराहना की और उनके प्रयास को प्रेरणादायक बताया। पीएम मोदी ने वडनगर और काशी से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वडनगर और काशी दोनों का इतिहास एक हजार साल से अधिक पुराना है और उनके जीवन में दोनों शहरों का विशेष महत्व है। वडनगर जन्मभूमि, काशी दूसरी कर्मभूमि यात्रियों से…
Read MoreCategory: देश
झारखंड में BJP का बड़ा दांव! MP-छत्तीसगढ़ मॉडल पर बदली रणनीति, आदिवासी चेहरों के साथ चुनावी तैयारी तेज
रांची: झारखंड में लगातार दो बार सरकार बनाने से चूकी भारतीय जनता पार्टी ने अब चुनावी रणनीति के साथ संगठन में भी बड़े बदलाव किए हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली से रांची तक पार्टी की जिम्मेदारियों में नए चेहरों को जगह दी है। खास बात यह है कि नई जिम्मेदारी पाने वाले प्रमुख नेताओं का संबंध मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से है। पार्टी की नई रणनीति इन दोनों राज्यों के संगठनात्मक अनुभव और वहां की सामाजिक संरचना को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। संगठन में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़…
Read Moreसेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- योजनाओं पर पैसा खर्च करना ही मकसद नहीं, अंतिम व्यक्ति की जिंदगी बदलना जरूरी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवा के अनुभव से मिलने वाले संतोष पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी योजनाएं बनाना और उन पर धन खर्च करना ही सरकार का काम नहीं है, बल्कि असली संतोष तब मिलता है जब योजना का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसके जीवन में बदलाव आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी…
Read MoreWeather Alert: मानसून की विदाई से पहले कई राज्यों में बारिश का तांडव, UP-बिहार से पहाड़ों तक तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली: मानसून अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को करीब 15 राज्यों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ का खतरा…
Read Moreशक्ति की सप्तधारा से कैसे बनेगा विकसित भारत? PM मोदी ने सेवा संकल्प यात्रा के युवाओं से संवाद में बताया विजन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के युवा प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। पीएम मोदी ने युवाओं के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए देश के विकास में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। वडनगर से वाराणसी तक पहुंच रही सेवा संकल्प यात्रा ‘सेवा संकल्प यात्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से शुरू होकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक पहुंच रही है। यात्रा में शामिल युवा…
Read Moreभारत टैक्सी में जीरो कमीशन का दावा, ड्राइवरों को 5 लाख की सामाजिक सुरक्षा; किसानों के लिए भी CM योगी का बड़ा ऐलान
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। भारत टैक्सी के तहत टैक्सी, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर चालक रजिस्ट्रेशन कराकर जीरो कमीशन पर जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, चालकों को 5 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से किसानों को मिलने वाले ऋण की ब्याज दर 11 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने की घोषणा की गई। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में शुरू हुआ संचालन मुख्यमंत्री ने…
Read MoreBank Strike: 28 सितंबर से बैंक हड़ताल, उससे पहले सरकार का बड़ा फैसला! 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन
नई दिल्ली: सितंबर के आखिरी दिनों में प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अहम फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय के तहत कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) ने सितंबर 2026 की सैलरी, मजदूरी और पेंशन 25 सितंबर को ही जारी करने की अनुमति दी है। यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है बैंक हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और…
Read Moreसमुद्र में जिंदगी और मौत के बीच फंसा बांग्लादेशी नाविक, सिर-रीढ़ में गंभीर चोट; खराब मौसम में भारतीय कोस्ट गार्ड ने ऐसे बचाया
पोर्ट ब्लेयर: अंडमान-निकोबार के नॉर्थ अंडमान में डिगलीपुर तट के पास भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में फंसे एक गंभीर रूप से घायल बांग्लादेशी नाविक को सुरक्षित बचा लिया। 36 वर्षीय नाविक बल्क कैरियर एमवी एमरिस पर सवार था और जहाज पर गिरने के कारण उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। खराब मौसम, तेज लहरों और रात के अंधेरे के बीच भारतीय कोस्ट गार्ड ने मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घायल नाविक की सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन यह घटना…
Read Moreमोदी सरकार के मंत्रियों का दो दिन का चिंतन शिविर शुरू, पहले दिन ‘विकसित भारत-2047’ पर मंथन; जानें क्या हुआ चर्चा में
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर बुधवार से शुरू हुआ। इसमें मंत्रालयों और विभागों के मौजूदा कामकाज, भविष्य की योजनाओं और अगली पीढ़ी के सुधारों पर चर्चा की जा रही है। पहले दिन ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुधारों और प्राथमिकताओं पर मंथन हुआ। साथ ही सरकार के भविष्य के एजेंडे और मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा पर जोर आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दो…
Read Moreसलवार उतारने और छाती दबाने को रेप की कोशिश नहीं माना? हाईकोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी को नोटिस
नई दिल्ली: पटना हाईकोर्ट के एक फैसले में की गई टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा था कि महिला की सलवार खोलने की कोशिश करना और उसके सीने को दबाना, अपने आप में रेप के प्रयास का अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इस टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की और आरोपी हिमांशु पाठक को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा…
Read More