यूपी में दलित-पिछड़ों को साधने में जुटी कांग्रेस, 21 अगस्त से ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’; ‘जितनी आबादी उतना हक’ पर जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी अगले सप्ताह से प्रदेश में ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत 21 अगस्त को लखनऊ से होगी। इसके बाद 22 अगस्त को कानपुर और 23 अगस्त को झांसी में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। लखनऊ से होगी सम्मेलनों की शुरुआत पहला सामाजिक न्याय सम्मेलन 21 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम,…

Read More

राम मंदिर की पूजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब एक ही ड्रेस में दिखेंगे सभी पुजारी; 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड

अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा व्यवस्था से जुड़ा बड़ा बदलाव किया गया है। अब श्रीरामलला के सभी अर्चक एक समान वेशभूषा में नजर आएंगे। 15 अगस्त से मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। इसके तहत सभी अर्चक पीत वस्त्र धारण करेंगे। गर्मी के मौसम में नीचे धोती और ऊपर बिना सिला हुआ अंगवस्त्र पहनना निर्धारित किया गया है। ये अंगवस्त्र रेशमी होंगे और कंधे पर रखने के लिए होंगे। सभी अर्चकों के लिए तय हुआ एक समान ड्रेस कोड राम मंदिर में अर्चकों की वेशभूषा में यह…

Read More

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार; लखनऊ-कानपुर समेत 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब फिर सक्रिय होने जा रहा है। शुक्रवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी जिलों तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ और कानपुर समेत 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों तक बारिश का दौर रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से 17…

Read More

अतीक के बेटे अबान की कार के आखिरी 6 सेकंड में क्या हुआ? सामने आया कथित वीडियो, ड्राइवर के कार संभालने की कोशिश पर उठे सवाल

लखनऊ: माफिया राजनेता अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की 6 अगस्त को झांसी में सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में एक कथित वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही किसी गाड़ी के कैमरे से रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है। 34 सेकंड के इस वीडियो में दुर्घटना से पहले के कुछ सेकंड घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े करते हैं। वीडियो में कार सड़क के बाईं ओर जाती दिखाई देती है और करीब 6 सेकंड के निर्णायक समय में उसे संभालने की…

Read More

प्राइवेट स्कूलों के 3 लाख टीचरों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, परिवार समेत मिलेगा कैशलेस इलाज; सरकारी स्कूलों के बच्चों को 1200-1200 रुपये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सरकारी विद्यालयों के बाद अब निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी बड़ी राहत देने की तैयारी में है। प्रदेश के करीब तीन लाख निजी स्कूल शिक्षकों और उनके आश्रितों को शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के करीब 35 हजार निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का डाटा जुटाया जा रहा है। दूसरी ओर सरकारी परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 10 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस, जूते और मोजे खरीदने के लिए जल्द ही…

Read More

खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर मायावती का फूटा गुस्सा, RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी घेरा

लखनऊ: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। मायावती ने उत्तराखंड सरकार से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी निशाने पर लिया है। जातिवादी और सामंती सोच पर मायावती…

Read More

यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM; प्रयागराज-गोरखपुर समेत कई जिलों में बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गुरुवार को जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नई तैनाती की गई है। निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज, गोरखपुर और बांदा के नगर मजिस्ट्रेट समेत अन्य पदों पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। निधि पांडेय को लखनऊ में मिली तैनाती निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर कार्यरत थीं। शासन की…

Read More

मायावती का विपक्ष पर तीखा हमला: बोलीं- ‘Gen-Z वोटों के स्वार्थ में देश के अन्य जरूरी मुद्दे भूल गए हैं’

BSP Bihar Elections, Mayawati Bihar, BSP election strategy, Bihar Assembly Elections 2024, Solo contest Bihar, बसपा बिहार चुनाव, मायावती बिहार, बिहार विधानसभा चुनाव, बसपा चुनाव रणनीति

​लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संसद के शीतकालीन सत्र और एफसीआरए (FCRA) संशोधन बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों पर तीखा निशाना साधा है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर विपक्ष के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश के अहम मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। ​ ​FCRA बिल पर आपाधापी: मायावती ने कहा कि सरकार इस अति-महत्वपूर्ण बिल को बिना शुरुआती चर्चा के ही जल्दबाजी…

Read More

“राम मंदिर भेजा तो चोरी हो जाएगी”, बोरी में चंदे की रकम लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, जुटाए 1.57 लाख रुपये

नई दिल्ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित चोरी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन संसद परिसर में जारी है। मॉनसून सत्र के समापन से एक दिन पहले सपा सांसदों ने करीब दो सप्ताह से चल रहे अपने प्रदर्शन के दौरान जुटाई गई चंदे की रकम बोरी में भरकर संसद परिसर में पहुंचाई। पार्टी के मुताबिक, अब तक 1.57 लाख रुपये चंदे के रूप में एकत्र किए गए हैं। संसद परिसर में बोरी में लेकर पहुंचे चंदे की रकम सपा सांसदों ने बुधवार…

Read More

लखनऊ में विदेशी युवतियों से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, ‘लोला’ ने बना रखे थे घंटे, रात और हफ्ते के अलग-अलग पैकेज

लखनऊ: उजबेकिस्तान की नागरिक लोला क्यूमोवा पर उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालित करने का आरोप है। लखनऊ पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि लोला विदेशी युवतियों के लिए अलग-अलग अवधि के पैकेज तय करती थी। कुछ घंटों से लेकर पूरी रात और एक सप्ताह तक के लिए अलग-अलग रकम वसूली जाती थी। पुलिस के मुताबिक, वह करीब आठ वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रही थी और यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में…

Read More