लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में 14 और 15 नवंबर को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। 16 नवंबर से प्रदेश में मौसम फिर शुष्क रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर…
Read MoreTag: UP Weather Today
UP Weather: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, रात में 13 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; कोहरे के साथ बढ़ेगी ठिठुरन, अस्थमा मरीजों की भी बढ़ी चिंता
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। दिन में धूप के कारण अभी गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन सुबह और रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने लगी है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध के बाद कुछ इलाकों में कोहरा भी…
Read Moreयूपी में मौसम के दो रंग! सुबह-शाम ठंड और धुंध का असर, दोपहर में तेज धूप से बढ़ रही गर्मी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस हो रही है। कई शहरों में सुबह के समय धुंध भी छाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। फिलहाल दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। सुबह-शाम ठंड, दोपहर में धूप से गर्मी प्रदेश में बुधवार…
Read MoreUP Weather: यूपी में ठंड ने दी दस्तक, सुबह कोहरा और सर्द हवाओं का असर; लखनऊ की हवा भी हुई खराब
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम के वक्त हल्की धुंध और कोहरे के साथ ठंड का एहसास बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ में सुबह हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, लखनऊ के कुछ इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। हरदोई में सबसे कम तापमान, कई जिलों में भी बढ़ी ठंड मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार,…
Read MoreUP Weather: चक्रवात का असर खत्म होते ही यूपी में बढ़ी ठंड, मुजफ्फरनगर में पारा 15.3 डिग्री; दीपावली के बाद और गिरेगा तापमान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अर्णब चक्रवात का प्रभाव खत्म होने के बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। सोमवार से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ है, लेकिन सुबह हल्का कोहरा और रात में बढ़ती ठंड ने सर्दी की दस्तक का एहसास करा दिया है। दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी बनी हुई है, जबकि सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का…
Read Moreयूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अर्नब तूफान के असर से बिगड़ा मौसम शनिवार को भी राहत देने के मूड में नहीं है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड का एहसास बढ़ गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वांचल में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।…
Read Moreयूपी में आज फिर बरसेंगे बादल, बरेली-मुरादाबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई जगह जलभराव, पेड़ गिरने और आवागमन बाधित होने की स्थिति बनी हुई है। बीते तीन दिनों की बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद समेत…
Read MoreUP Weather: उमस से बेहाल यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को बारिश के आसार, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 सितंबर को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. गुरुवार से दिखेगा मौसम में बदलाव कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल…
Read MoreUP Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत 40 जिलों में बारिश के आसार; 28 सितंबर तक जारी रहेगा दौर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को धूप निकलने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में आज यानी 23 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, करीब 40 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश के संकेत हैं। लखनऊ में भी होगी हल्की से मध्यम बारिश…
Read MoreUP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी
कानपुर: उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 24 से 27 सितंबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 25, 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार जताए गए हैं। रविवार से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार…
Read More