सावधान! अगले 24 घंटे यूपी पर भारी, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। खासकर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम खतरनाक रूप ले सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक…

Read More

CM योगी का बड़ा निर्देश: आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली से मौत पर 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, सभी डीएम अलर्ट मोड पर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बदल रहे मौसम और आंधी-बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आंधी, अति वर्षा और आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि के मामलों में मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में रहकर राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है।…

Read More

भीषण गर्मी और हीट वेव पर सीएम योगी अलर्ट मोड में, प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील, कहा- लापरवाही से बचाएं जीवन

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि सरकार ने प्रचंड गर्मी और लू से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री का संदेश—हर जीवन अनमोल, सतर्कता जरूरीमुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बदलते मौसम के साथ गर्मी का असर बढ़ रहा है और यह समय सतर्क रहने का है। उन्होंने जनता से अपील की…

Read More

UP Weather Update: होली पर नहीं होगी बारिश, 32°C के पार जाएगा पारा; जल्दी दस्तक दे गई गर्मी

उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। होली पर रंगों के साथ मौसम भी खिलने वाला है, क्योंकि बारिश की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक त्योहार के दिन आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा, जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। होली पर साफ रहेगा आसमान, बारिश की संभावना नहीं मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बुधवार को जारी अनुमान में कहा गया है कि…

Read More

UP Weather Update: आज मिलेगी ठंड से राहत, लखनऊ समेत कई जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, 9 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम अब राहत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाली हवाओं का रुख भूमध्य रेखा की तरफ होने से नमी की निरंतरता टूट गई है। इसका असर यह है कि प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दिन के समय धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस की जाएगी। शाम को बढ़ेगी गलन, रात में हल्का कोहरा संभव हालांकि राहत…

Read More