तेहरान: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार तड़के इस रणनीतिक जलमार्ग के पूर्वी हिस्से में एक और तेल टैंकर में आग लग गई। ईरानी नौसेना के मुताबिक, टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया था। ईरान ने दावा किया कि जहाज एक असुरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रहा था और इस दौरान उसने निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया। ईरानी सेना के साथ समन्वय को बताया जरूरी सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार तड़के उस समय हुई, जब तेल टैंकर स्ट्रेट…
Read MoreDay: November 12, 2026
सऊदी अरब में केन्याई महिला को 100 कोड़ों की सजा, शादी से पहले मां बनने पर हुई कार्रवाई; प्रेमी भी छोड़कर भागा, बेटे के साथ देश लौटने का रास्ता बंद
नई दिल्ली: सऊदी अरब में काम करने वाली केन्या की 40 वर्षीय महिला की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शादी से पहले यौन संबंध बनाने और बच्चे को जन्म देने के मामले में अदालत ने उन्हें 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। महिला का आरोप है कि जिस मिस्र के व्यक्ति के साथ रिश्ते के चलते वह गर्भवती हुई थीं, वह उन्हें अकेला छोड़कर देश से चला गया। अब वह अपने एक साल के बेटे के साथ केन्या लौटना चाहती हैं, लेकिन कानूनी कार्रवाई के चलते उनकी वापसी…
Read More‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते…’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला, घुसपैठिए वाले बयान पर दिया जवाब
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को कथित तौर पर घुसपैठिया कहने वाले बयान पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने उन पर तीखा हमला बोला। योगी ने कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी न होती तो अखिलेश यादव सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते। उन्होंने सपा प्रमुख की टिप्पणी को संकीर्ण और बांटने वाली सोच का नतीजा बताया। उत्तराखंड महोत्सव में अखिलेश पर बरसे…
Read Moreयूपी चुनाव 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव, पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार को जारी सूची में अमरोहा से लेकर सहारनपुर और हापुड़ तक के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है। चुनावी तैयारियों के बीच इन नियुक्तियों को पार्टी की जमीनी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बीजेपी का जोर…
Read Moreमहंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, गोल्ड 4 और ताजा 2 रुपये महंगा; 12 नवंबर से नई कीमतें लागू
नई दिल्ली: दूध उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी अपने ताजा पैक दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने दूध के अलग-अलग वेरिएंट के दाम करीब 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से देशभर के प्रमुख बाजारों में लागू होंगी। कंपनी के मुताबिक, दूध की उत्पादन और प्रसंस्करण लागत में लगातार इजाफा होने के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया…
Read Moreछठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 650 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; 15 मिनट में मिलेगी ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ की सुविधा
नई दिल्ली: छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। पिछले साल के मुकाबले स्पेशल ट्रेनों की संख्या 400 से बढ़ाकर 650 कर दी गई है। इसके अलावा नियमित ट्रेनों में भी 25 फीसदी अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। रेलवे का मकसद त्योहार के दौरान यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सीटें उपलब्ध कराने के साथ स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) नीरज उपाध्याय ने बताया कि…
Read Moreपंजाब चुनाव 2027: AAP की दूसरी उम्मीदवार सूची पर तेज हुई हलचल, 6 मंत्रियों को मिल सकता है टिकट; दो की सीट बदलने पर भी मंथन
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी 15 नवंबर के बाद दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में है। इसमें छह मंत्रियों के नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र बदलने पर भी विचार चल रहा है। दूसरी सूची को लेकर पार्टी के भीतर बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है। बीते छह-सात दिनों में कई विधायक और नेता दीपावली के बहाने दिल्ली का…
Read Moreअखिलेश यादव ने PDA में जोड़ दिया ‘अन्नदाता’, राकेश टिकैत से मुलाकात के बाद किसानों को लेकर दिया बड़ा संदेश; 2027 चुनाव से पहले सपा की नई सियासी रणनीति?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने किसानों के मुद्दे पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच किसानों की समस्याओं और प्रदेश में उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने PDA की परिभाषा को नया विस्तार देते हुए इसमें ‘अन्नदाता’ को भी शामिल करने का संदेश दिया। अखिलेश…
Read Moreगोरखपुर में कल से छठ महापर्व की धूम, नहाय-खाय के साथ शुरू होगा 4 दिन का कठिन व्रत; जानें कब दिया जाएगा पहला और दूसरा अर्घ्य
गोरखपुर: लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर गोरखपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घरों में साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में भी छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी बढ़ गई है। वहीं, नदियों, तालाबों और मोहल्लों में बनाए जा रहे अस्थायी घाटों को सजाने-संवारने का काम अंतिम चरण में है। जगह-जगह व्रतियों के लिए वेदियां तैयार की…
Read Moreबदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की उल्टी गिनती शुरू, आज से पंच पूजा का आगाज; सबसे पहले बंद होंगे भगवान गणेश के द्वार
गोपेश्वर: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले धार्मिक परंपराओं के अनुसार पंच पूजा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसकी शुरुआत 12 नवंबर यानी आज भगवान गणेश के कपाट बंद करने के साथ होगी। दिनभर विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम को संध्याकालीन आरती के पश्चात भगवान गणेश को मंडप में निर्धारित स्थान पर विराजमान किया जाएगा और उनके मंदिर के कपाट बंद कर…
Read More