लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तीसरे राजनीतिक मोर्चे की संभावनाएं तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यदि यह समीकरण आकार लेता है, तो खासकर मुस्लिम मतदाताओं के प्रभाव वाली सीटों पर समाजवादी पार्टी की चुनावी रणनीति प्रभावित हो सकती है। ओवैसी की हालिया सभाओं में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। वहीं, इंडिया…
Read MoreTag: यूपी विधानसभा चुनाव 2027
ओवैसी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- आजमगढ़, बदायूं और फिरोजाबाद में अब यादव परिवार का कब्जा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख ने कैराना में एक सभा के दौरान आजमगढ़, बदायूं और फिरोजाबाद जैसी लोकसभा सीटों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पहले इन सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार जीतते थे, लेकिन अब यादव परिवार के सदस्य संसद पहुंच रहे हैं। ओवैसी ने तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर ‘समाजवादी यादव परिवार’ रखने की बात कही। उन्होंने…
Read Moreयूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, 180 सीटों की लिस्ट पर अखिलेश को ऐतराज! आखिर कहां फंस रही है गठबंधन की बात?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से 180 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताए जाने की खबरों के बीच सपा ने उससे जिताऊ उम्मीदवारों की सूची मांगी है। हालांकि, कांग्रेस इस तरह उम्मीदवारों के नाम साझा करने को तैयार नहीं बताई जा रही है। ऐसे में दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनाने की चुनौती बढ़ती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा…
Read Moreमिशन यूपी पर महामंथन! अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य, 2027 की तैयारी पर चर्चा, बोले- फिर खिलेगा कमल
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठन की तैयारियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी केशव…
Read Moreरायबरेली से अखिलेश की ‘PDA रथयात्रा’ क्यों? कांग्रेस के गढ़ में सपा के इस कदम के क्या हैं सियासी मायने
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी ‘पीडीए रथयात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं. यह वही रायबरेली है, जिसे कांग्रेस का मजबूत आधार माना जाता है और जहां से राहुल गांधी लोकसभा सांसद हैं. अखिलेश यादव के इस दौरे में हरचंदपुर के सपा विधायक राहुल लोधी के घर जाना और पार्टी की छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना शामिल है. रायबरेली से ही शुरुआत क्यों? सपा के मुताबिक, अखिलेश यादव की यात्रा का मकसद उन परिवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना है, जो पुलिस…
Read Moreमोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज, क्या अमरोहा से शुरू होगी क्रिकेटर की राजनीतिक पारी?
अमरोहा: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के अमरोहा में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जयंत चौधरी ने रविवार को शमी के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद शमी के राजनीति में आने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, शमी या रालोद की ओर से चुनाव लड़ने अथवा पार्टी में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से…
Read Moreमायावती का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘मुस्लिम समाज को कड़वी हकीकत का अहसास, बार-बार वोट देकर क्यों खराब करें’
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए रथ के रंग और चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज को पिछले चुनावों के अनुभवों की कड़वी हकीकत का अहसास है। उन्होंने सपा पर चुनावी हित के अनुसार अपनी रणनीति और राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। पीडीए रथ के रंग को लेकर अखिलेश पर तंज मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सपा के प्रचारित पीडीए रथ में…
Read More‘पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है सपा’, 75 जिलों के घोषणापत्र पर ब्रजेश पाठक का हमला; बोले- गुंडे-माफिया तय करते हैं प्लान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र तैयार करने की योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा की इस पहल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के घोषणापत्र को गुंडे और माफिया तय करते हैं। वहीं, सपा का कहना है कि हर जिले की स्थानीय समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। 75 जिलों के लिए अलग घोषणापत्र की तैयारी समाजवादी…
Read Moreयूपी में 2027 का रण जीतने की तैयारी! BJP कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति से लेकर युवाओं-महिलाओं तक पर हुआ मंथन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। दो घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ संगठन और सरकार से जुड़े आगामी अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और आने वाले महीनों में संगठन की दिशा को लेकर मंथन हुआ। बैठक में बीएल संतोष से लेकर दोनों डिप्टी सीएम तक…
Read More‘यूपी बदनाम हुआ, बाबा तेरे मारे…’ अखिलेश के AI वीडियो पर भड़की भाजपा, 2027 चुनाव से पहले तेज हुआ सियासी संग्राम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार वीडियो और गानों को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक वार-पलटवार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक वीडियो को लेकर भाजपा ने उन पर साधु-संतों, सनातन परंपरा और करोड़ों सनातनियों की आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिए उन्हें निशाना बनाकर गाने बना सकती है तो समाजवादी पार्टी भी गानों के जरिए जवाब देगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस…
Read More