लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु…
Read MoreTag: समाजवादी पार्टी
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज! सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, अखिलेश बोले- ‘अलौकिक शक्ति ने दिखाया चमत्कार’
लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच और गिरफ्तारियों के बीच अब राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच की मांग उठाई है। अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि यह मामला केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले, कमेटी गठित करे: अवधेश प्रसाद राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश…
Read More‘अपने सांसद बचाइए, अफवाह नहीं फैलाइए’… ओपी राजभर पर फिर बरसे अखिलेश, बताया ‘अफ़वाही मंत्री’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी में संभावित टूट को लेकर लगातार बयान दे रहे सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने उन्हें “अफ़वाही मंत्री” बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को दावा किया था कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट देखने को मिलेगी और पार्टी के कुछ सांसद अलग…
Read Moreसपा में टूट का फिर दावा: ओपी राजभर बोले- ‘बागी बलिया’ का नेता संभालेगा मोर्चा, अखिलेश को सांसद बचाने की दी सलाह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा में संभावित टूट को लेकर नया दावा करते हुए संकेत दिया है कि बागी सांसदों के समूह का नेतृत्व कौन कर सकता है। राजभर के ताजा बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लगातार दूसरे दिन सपा पर हमलावर रहे राजभर ओम प्रकाश राजभर पिछले दो दिनों से समाजवादी पार्टी और…
Read More2027 चुनाव से पहले कारोबारी वर्ग पर सपा की नजर, आगरा में छोटे व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे अखिलेश यादव
आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब छोटे कारोबारियों और एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 जून को आगरा पहुंचेंगे, जहां वह छोटे कारोबारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम आगरा के होटल आईटीसी मुगल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘छोटा कारोबारी-कारोबार: क्यों हो रहा बर्बाद’ रखा गया है। इस मंच के जरिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई)…
Read MoreUP में बिजली संकट पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों पर मंत्री एके शर्मा का पलटवार- पहले खुद देखो फिर आईना दिखाओ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ती बिजली कटौती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद अब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल की स्थिति भी याद करनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट साझा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की औसत पीक…
Read MoreUP में बिजली संकट पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- योगी सरकार के ‘कुराज’ में जनता बेहाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गहराते बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य में लगातार हो रही बिजली कटौती, उत्पादन क्षमता की कमी और बिजली व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बिजली संकट से परेशान है, जबकि सरकार हालात संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में चल रहे असहनीय बिजली संकट…
Read MoreUP में बिजली संकट पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- योगी सरकार के ‘कुराज’ में जनता बेहाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गहराते बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य में लगातार हो रही बिजली कटौती, उत्पादन क्षमता की कमी और बिजली व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बिजली संकट से परेशान है, जबकि सरकार हालात संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में चल रहे असहनीय बिजली संकट…
Read Moreलखनऊ में आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, पत्नी अपर्णा यादव की भावुक अपील से नम हुईं आंखें
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। परिवार, समर्थकों और करीबी लोगों का लगातार घर पहुंचना जारी है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के जरिए उनके अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की। उन्होंने भावुक पोस्ट करते हुए लोगों से अंतिम यात्रा में गरिमामयी उपस्थिति…
Read More‘दीदी और भैया हाशिए पर चले गए’, बंगाल-तमिलनाडु के रुझानों के बीच अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
लखनऊ: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के रुझानों के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर सियासी वार-पलटवार का दौर फिर गरमा गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्षी गठबंधन के कई बड़े नेताओं को भी निशाने पर लिया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एमके स्टालिन की पार्टियां शुरुआती रुझानों में पिछड़ती दिखाई दे रही हैं। इसी को लेकर…
Read More