‘भाजपा किसी की सगी नहीं’, शिक्षक MLC चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर आकाश अग्रवाल के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

लखनऊ: शिक्षक एमएलसी चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। चुनाव में कथित अनियमितताओं की शिकायत लेकर कमिश्नरी पहुंचे आकाश अग्रवाल भावुक हो गए और रो पड़े। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके समर्थन में बयान जारी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अग्रवाल समाज को लेकर कही यह बात अखिलेश यादव ने 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच एक्स…

Read More

JPNIC को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- ‘17 करोड़ से 850 करोड़ तक लागत कैसे पहुंची?’

Brijesh Pathak on Akhilesh Yadav,Deputy CM slams Akhilesh Yadav,SIR voter list controversy,UP politics 2025,Akhilesh Yadav criticism,BJP vs SP political statement,Brijesh Pathak press conference,UP government voter list update,Akhilesh Yadav reaction on SIR,Samajwadi Party controversy,Uttar Pradesh Assembly elections 2027,BJP SP political rivalry,Brijesh Pathak attacks opposition,Caste politics in Uttar Pradesh,SP accused of supporting infiltrators,Election Commission SIR process

‘जेपी की आड़ में अपने भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर पर्दा डालते हैं अखिलेश’: ब्रजेश पाठक का हमला लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके योगदान और स्मृतियों को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नमन किया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। पाठक ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव नाटक करेंगे, दीवार कूदेंगे और लोकनायक जयप्रकाश की आड़ में, उनकी स्मृतियों को नमन करने के बजाय सपा प्रमुख अपने भ्रष्टाचार और अपने परिवारवाद…

Read More

JPNIC में लगे 864 करोड़ पर अखिलेश से ओपी राजभर ने मांगा जवाब, बोले- ‘ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए’

JPNIC से PDA तक अखिलेश पर ओपी राजभर के सवाल, अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती भी याद दिलाई ‘अयोध्या आइए, पर्चा भरिए, चुनाव लड़िए’, अखिलेश को चुनौती देकर ओपी राजभर बोले- भागिए मत लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ‘अखिलेश जी, ड्रामा नहीं, हिसाब…

Read More

मिशन यूपी पर महामंथन! अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य, 2027 की तैयारी पर चर्चा, बोले- फिर खिलेगा कमल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठन की तैयारियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी केशव…

Read More

अखिलेश के सामने फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- नवंबर में बेटी की शादी है, रात डेढ़ बजे घर पर चला बुलडोजर

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अयोध्या से पहुंची प्रभावित महिलाओं ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अपना दर्द बयां किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनके घर और दुकानें तोड़ दी गईं और सामान हटाने के लिए भी पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस दौरान एक महिला अपनी परेशानी बताते हुए अखिलेश यादव के सामने रो पड़ी। ‘नवंबर में बेटी की शादी है, अब कुछ नहीं बचा’ अयोध्या की रहने वाली प्रीति चौहान ने अखिलेश यादव के सामने…

Read More

2017 से पहले बेटियों की सुरक्षा पर सवाल था? गोरखपुर में CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, बोले- अब यूपी भय और गुंडागर्दी से मुक्त

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल था कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ जैसी कहावत चल पड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय अभिभावक बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद सरकार और समाज ने एक दिशा में काम किया, जिसके परिणाम अब सामने हैं और प्रदेश कर्फ्यू, दंगा, भय, गुंडागर्दी तथा अवैध कब्जे से मुक्त हुआ है।…

Read More

अखिलेश के बयान पर भड़के संजय निषाद, बोले- निषाद पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं

Sanjay Nishad, Samajwadi Party slogan, Powerful Engine SP Vision,

लखनऊ: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को किसी सहारे की जरूरत नहीं है। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने सपा नेतृत्व पर निशाना साधा और कहा कि निषाद पार्टी के भविष्य को लेकर अफवाह फैलाने के बजाय सपा को पहले अपने हालात पर विचार करना चाहिए। ‘जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते’ संजय निषाद ने सपा नेताओं को नसीहत…

Read More

नीले रंग की सियासत पर मायावती का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोलीं- रंग बदलने से नहीं बदलेगी जातिवादी सोच

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने नीले रंग के इस्तेमाल को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि सिर्फ नीला रंग अपनाने से विपक्षी दलों की जातिवादी और संकीर्ण सोच नहीं बदलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य वंचित वर्गों के प्रति इन दलों की सोच में बदलाव नहीं आया है। नीले रंग को लेकर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नीले रंग को अपनाने…

Read More

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: 13 साल की प्रशासनिक पारी खत्म, लेकिन मिर्जापुर की यादों ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं

Divya Mittal, IAS Divya Mittal, Divya Mittal Resignation, Mirzapur News, IAS News, Uttar Pradesh News, Divya Mittal Mirzapur, Anupriya Patel, UP Politics,IAS Divya Mittal,Divya Mittal resignation,Divya Mittal Mirzapur connectio,Divya Mittal Mirzapur,Divya Mittal political entry,Divya Mittal assembly election,Divya Mittal politics,Divya Mittal resignation news Divya Mittal Mirzapur DM,Lahuria Dah water project,Divya Mittal Anupriya Patel,Mirzapur political news,Uttar Pradesh IAS officer,IAS officer resignation

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के साथ जारी किए गए भावुक संदेश में दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक सफर, संघर्ष, जनता से मिले प्रेम और खास तौर पर मिर्जापुर से जुड़े अनुभवों का विस्तार से जिक्र किया है। दिव्या मित्तल का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है…

Read More

जयंत चौधरी के समर्थन में उतरीं मायावती, अखिलेश यादव पर बरसीं; बोलीं- जाट समाज से तुरंत माफी मांगें

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी के समर्थन में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान को मायावती ने अमर्यादित, अशोभनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को न केवल रालोद और उसके नेता से, बल्कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के परिवार का अपमान करने के लिए पूरे जाट समाज से भी बिना देरी किए माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश के बयान पर मायावती का पलटवार मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी…

Read More