गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को गोरखपुर के चौरी चौरा में नवनिर्मित ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान चौरी चौरा स्थित बलिदानी स्मारक पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और वहां आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे चौरी चौरा पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक क्षेत्र में रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन, सेतु निगम,…
Read MoreTag: Gorakhpur News
बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गोरक्षपीठाधीश्वर ने अपने हाथों से भोजन परोसा मुख्यमंत्री ने, दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारे। उनका विधि…
Read Moreमहानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की जगत कल्याण की प्रार्थना
गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ पूर्ण हुआ नवरात्र महाष्टमी का अनुष्ठान दो घंटे से अधिक समय तक चला विशिष्ट पूजा का कार्यक्रम गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की पावन महाष्टमी तिथि पर रविवार रात गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से महानिशा पूजन व हवन किया। महानिशा पूजन अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने जगतजननी मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना की। दो घंटे से अधिक समय तक चले अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि…
Read More2017 से पहले बेटियों की सुरक्षा पर सवाल था? गोरखपुर में CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, बोले- अब यूपी भय और गुंडागर्दी से मुक्त
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल था कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ जैसी कहावत चल पड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय अभिभावक बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद सरकार और समाज ने एक दिशा में काम किया, जिसके परिणाम अब सामने हैं और प्रदेश कर्फ्यू, दंगा, भय, गुंडागर्दी तथा अवैध कब्जे से मुक्त हुआ है।…
Read Moreयूपी में 400 यूनिट क्षमता का ब्लड बैंक तैयार, सीएम योगी आज करेंगे उद्घाटन; मरीजों को मिलेंगे रक्त के अलग-अलग अवयव
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 400 यूनिट रक्त रखने की क्षमता वाला चैरिटेबल ब्लड सेंटर तैयार हो गया है। तारामंडल स्थित आईएमए भवन में बने इस ब्लड सेंटर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह 10 बजे लोकार्पण करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई इस सेंटर का संचालन करेगी। करीब 2500 वर्गफीट क्षेत्रफल में बने सेंटर के निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आई है। आईएमए का पहला ब्लड सेंटर आईएमए के सचिव डॉ. वाई सिंह और संयुक्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि यह आईएमए…
Read MorePUBG में हार से बढ़ा कर्ज तो बेटे ने रची अपने ही अपहरण की साजिश, AI से आंख फूटने की फोटो भेज पिता से मांगी 1 लाख की फिरौती
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 11वीं के छात्र ने ऑनलाइन गेम में रुपये हारने और कर्ज बढ़ने के बाद अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। छात्र ने पिता के व्हाट्सएप पर एक लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए संदेश भेजा। इतना ही नहीं, डर पैदा करने के लिए उसने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से अपनी आंख फूटने जैसी तस्वीर तैयार कर पिता को भेज दी। तस्वीर देखकर परिवार में हड़कंप मच गया और पिता ने सिकरीगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने…
Read Moreगोरखपुर में आज दिखेगा तिरंगे का जोश, CM योगी करेंगे भव्य यात्रा की अगुवाई; इन रास्तों से गुजरेगा कारवां
गोरखपुर: स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और राष्ट्रभक्ति की भावना के बीच सोमवार को शहर की सड़कों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित इस यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता और युवा राष्ट्र प्रथम, एकता और अखंडता का संदेश देते नजर आएंगे। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होगी यात्रा तिरंगा यात्रा सुबह नौ बजे नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर यात्रा…
Read Moreगोरखपुर में CM योगी की समीक्षा बैठक, बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी रखने के निर्देश; मंदिरों और कांवड़ मार्ग की सफाई पर जोर
गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास परियोजनाओं, बाढ़ बचाव और सावन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के साथ बांधों की नियमित निगरानी करने और संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने को कहा। शिवालयों और मंदिरों में सफाई…
Read Moreरामगढ़झील में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार स्पीड बोट दूसरी नाव पर चढ़ी, 21 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित रामगढ़झील में रविवार रात नौका विहार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। झील में आमने-सामने आ रही दो नावों की टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज रफ्तार स्पीड बोट दूसरी मोटरबोट के ऊपर चढ़ गई। हादसे में कुशीनगर निवासी 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने दोनों नावों के चालकों को हिरासत में ले लिया है और दोनों संचालक फर्मों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। कुछ सेकंड की…
Read Moreगोरखपुर को आज मिलेगी 995 करोड़ की बड़ी सौगात! CM योगी करेंगे शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, 10 नई परियोजनाओं की रखेंगे नींव
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। देवरिया बाईपास फोरलेन के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शहर का पहला 2.6 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज मार्ग पर तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से शहर में यातायात पहले की…
Read More