लखनऊ: सहारनपुर के करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये के नकली नोट मिलने की जांच के बीच राजधानी लखनऊ में भी नकली नोटों की तस्करी का नेटवर्क सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से बस और ट्रेन के जरिए नकली नोटों की खेप लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भेजी जा रही थी। नाका पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के कथित सरगना की तलाश जारी है। दिल्ली से लखनऊ तक ऐसे पहुंचाई जाती थी नकली नोटों की खेप पुलिस जांच के मुताबिक,…
Read MoreTag: up news
कानपुर में तीन बच्चों की मां को युवती से हुआ प्यार, दोनों घर से निकलीं; 11 दिन बाद किराए के कमरे में मिलीं
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बालिग महिलाओं के बीच संबंधों का मामला सामने आया है। महाराजपुर क्षेत्र की 30 वर्षीय शादीशुदा महिला, जो तीन बच्चों की मां है, एक 25 वर्षीय युवती के साथ घर से चली गई थी। दोनों करीब 11 दिन बाद पनकी में किराए के कमरे से मिलीं। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई है और फिलहाल अपने-अपने घर लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों महिलाओं…
Read Moreअखिलेश के बयान पर भड़के संजय निषाद, बोले- निषाद पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं
लखनऊ: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को किसी सहारे की जरूरत नहीं है। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने सपा नेतृत्व पर निशाना साधा और कहा कि निषाद पार्टी के भविष्य को लेकर अफवाह फैलाने के बजाय सपा को पहले अपने हालात पर विचार करना चाहिए। ‘जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते’ संजय निषाद ने सपा नेताओं को नसीहत…
Read Moreसोशल मीडिया पोस्ट विवाद में कारोबारी की हत्या पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP पर मंत्री संजय निषाद का गुस्सा भी आया सामने
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन पर बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में कथित लापरवाही के आरोप में परसपुर के थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जिले के दौरे पर पहुंचे मंत्री संजय निषाद भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक पर नाराज होते दिखाई दिए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मंत्री ने मौके पर SP को लगाई फटकार व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद मंत्री संजय निषाद गोंडा…
Read Moreआंगनबाड़ी के बच्चों को मिलेगा दो-दो यूनिफॉर्म का तोहफा, काशी से सीएम योगी का बड़ा ऐलान
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब सभी पंजीकृत बच्चों को सरकार की ओर से दो-दो यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बदली व्यवस्था, पारदर्शिता पर सरकार का जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष…
Read Moreडीएम पद से हटने के बाद छलका था दर्द, अब IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा; करीबी बता रहे फैसले की बड़ी वजह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुकीं 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक की, हालांकि इस्तीफा देने की वजह का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया। अब उनके इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं और करीबी इसे मई 2026 में डीएम पद से हटाए जाने के बाद उनकी बदली हुई तैनाती से जोड़कर देख रहे हैं। दिव्या मित्तल को देवरिया के जिलाधिकारी पद से मई के…
Read Moreगंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बदायूं से दिल्ली जा रही थार पलटी, चार लोगों की मौके पर मौत
हापुड़: गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सिंभावली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास हुए इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। रात करीब साढ़े 12 बजे बिगड़ा वाहन का संतुलन जानकारी के अनुसार,…
Read Moreरक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक सरकारी बसों में मुफ्त सफर
लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त बस यात्रा की सुविधा तीन दिनों तक बढ़ा दी है। अब महिलाएं 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। महिला के साथ सफर करने वाले एक सहयोगी का टिकट भी मुफ्त रहेगा। अगर महिला के साथ एक से ज्यादा लोग यात्रा कर रहे हैं तो केवल महिला और एक सहयोगी को ही निशुल्क…
Read Moreअतीक के बेटे अबान की कार के आखिरी 6 सेकंड में क्या हुआ? सामने आया कथित वीडियो, ड्राइवर के कार संभालने की कोशिश पर उठे सवाल
लखनऊ: माफिया राजनेता अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की 6 अगस्त को झांसी में सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में एक कथित वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही किसी गाड़ी के कैमरे से रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है। 34 सेकंड के इस वीडियो में दुर्घटना से पहले के कुछ सेकंड घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े करते हैं। वीडियो में कार सड़क के बाईं ओर जाती दिखाई देती है और करीब 6 सेकंड के निर्णायक समय में उसे संभालने की…
Read Moreगोरखपुर में आज दिखेगा तिरंगे का जोश, CM योगी करेंगे भव्य यात्रा की अगुवाई; इन रास्तों से गुजरेगा कारवां
गोरखपुर: स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और राष्ट्रभक्ति की भावना के बीच सोमवार को शहर की सड़कों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित इस यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता और युवा राष्ट्र प्रथम, एकता और अखंडता का संदेश देते नजर आएंगे। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होगी यात्रा तिरंगा यात्रा सुबह नौ बजे नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर यात्रा…
Read More