लखनऊ: पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के उनके विचारों को याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने उन्हें प्रखर राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।…
Read MoreTag: लखनऊ
यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किलोमीटर लंबी सड़क
लखनऊ, 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश के गांव अब स्वच्छता और नवाचार की नई पहचान गढ़ रहे हैं। प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण, घर-घर कूड़ा संग्रहण कर उससे खाद निर्माण और आय सृजन के अभिनव प्रयोगों ने प्रदेश के ग्रामीण परिदृश्य को हाईटेक बना दिया है। राजधानी लखनऊ समेत रामपुर, अमेठी, ललितपुर और एटा में प्लास्टिक कचरे से अब तक 75 किलोमीटर लंबी सड़कें तैयार की जा चुकी हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास का नया मॉडल पेश कर रही हैं। ’वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल पर कामपंचायती राज विभाग के…
Read Moreकिसानों को अब 5 मिनट में ई-केसीसी से ऋण, CM योगी ने किया राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन
लखनऊ, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस ने उत्तर प्रदेश में ऋण स्वीकृति की तस्वीर ही बदल दी है। अन्नदाता किसान जब पहले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से ऋण लेने जाता था, तो 25 दिन से लेकर एक महीने तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज वही किसान ई-केसीसी के माध्यम से मात्र पांच मिनट में ऋण सुविधा प्राप्त कर रहा है। वर्ष 2026-27 के लिए जो हमारा कृषि ऋण 3 लाख करोड़ है, यह पहले की तुलना में 13 फीसदी बढ़ा है। यही…
Read Moreअखिलेश का शासनकाल दलितों के अपमान, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का प्रतीकः डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल का अखिलेश यादव पर करारा प्रहार कहाः अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में किया दलितों का अपमान, अब जेपीएनआईसी लूट का नहीं, लर्निंग सेंटर बनेगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सपा शासनकाल (2012–2017) दलितों के अपमान, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि जिस समय पूरे देश में मान्यवर कांशीराम जी के…
Read Moreबसपा को कमजोर करने के लिए जातिवादी पार्टियों ने बिकाऊ लोगों को खरीदने की साजिश की : मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित महारैली में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बसपा को केंद्र की सत्ता तक पहुंचने से रोकने के लिए कांग्रेस, भाजपा और सपा जैसे जातिवादी दलों ने मिलकर षड्यंत्र रचा। इन दलों ने न केवल राजनीतिक रूप से बसपा को कमजोर करने की कोशिश की बल्कि दलित वोटों को बांटने के लिए बिकाऊ लोगों…
Read Moreशिक्षामित्रों को बड़ी राहत, अब होगी मूल विद्यालय में वापसी
तीन जनवरी के शासनादेश को मिली मंजूरी, विभाग कर सकेगा स्थानांतरण व समायोजन लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को बड़ी राहत दी है। अब शिक्षामित्रों की उनके मूल विद्यालय में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इससे करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी। सरकार के इस कदम से जो शिक्षामित्र अपनी ग्राम सभा में चयनित हुए थे लेकिन समायोजन के बाद उनको जिले में दूसरे ब्लॉकों में 80 से 100 किमी दूरी पर भेज दिया गया था। वह अब अपनी ग्राम पंचायत के विद्यालय में लौट सकेंगे और…
Read Moreखरीफ फसल बढ़ाने के लिए किसानों को फ्री बांटी जाएंगी 4.58 लाख मिनी किट
किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जारी किए गए 410.67 करोड़ रुपये लखनऊ। खरीफ की फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। जल्द 4.58 लाख मिनी किट किसानों को मुफ्त बांटी जाएंगी। यह जानकारी शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी । जो मिनी किट बांटी जाएंगी उनमें दलहन की 1.05 लाख मिनी किट होंगी जिसमें उड़द, मूंग व अरहर शामिल है। वहीं एक लाख मिनी किट तिल और छह हजार मिनी किट मूंगफली की शामिल हैं। वहीं श्री अन्न…
Read More‘एयरोस्पेस एवं रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के लिए SOP जारी
रोजगार और रक्षा उत्पादन में आएगी तेजी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेन्स एवं एयरोस्पेस सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अधिसूचित किया है। इसके अंतर्गत राज्य के 6 डिफेन्स नोड (अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट) विकास के केंद्र बनेंगे। सरकार का मानना है इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इन नोड्स के माध्यम…
Read Moreयूपी की राजधानी लखनऊ सहित छह जनपदों में भी मुफ्त सीटी स्कैन जांच की सुविधा
12 मेडिकल संस्थानों में 464.70 लाख रुपये से बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में पैथोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांचों की भांति सीटी स्कैन भी नि:शुल्क हो रहा है लेकिन छह जनपदों में सीटी स्कैन जांच के एवज में मरीजों से शुल्क जमा कराया जा रहा था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन जिलों में भी मुफ्त सीटी स्कैन जांच का तोहफा मरीजों को दिया है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद एवं रायबरेली में सीटी स्कैन जांच के लिए…
Read Moreआतंकवाद कुत्ते की पूंछ, आतंकी जिस भाषा में समझेंगे उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगेः सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए, पुस्तक ब्रह्मांड का भी किया विमोचन लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर पाकिस्तान और उसके द्वारा संरक्षित आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है जो कभी सीधी होने वाली नहीं, जो प्यार की भाषा मानने वाली नहीं। उसको उसी की भाषा में जवाब देने के लिए…
Read More