लखनऊ: डॉ. आंबेडकर महासभा परिसर स्थित रमाबाई आंबेडकर सभागार में ‘आरक्षण की प्रासंगिकता एवं डॉ. आंबेडकर’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य और डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि आरक्षण का मकसद किसी वर्ग को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि ऐतिहासिक अन्याय को दूर करना और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। सामाजिक लोकतंत्र के बिना राजनीतिक लोकतंत्र अधूरा डॉ. निर्मल ने कहा कि राजनीतिक लोकतंत्र तब तक पूरा नहीं माना जा सकता, जब…
Read MoreTag: lucknow news
लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे तीन युवक; पुलिस पर वीडियो बनाने का आरोप
लखनऊ: राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जबरैला पुल के पास सई नदी में प्रतिमा विसर्जित करने गए तीन युवक तेज बहाव में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोग युवकों को बचाने के बजाय उनका वीडियो बनाते रहे। सूचना के बाद भी एसडीआरएफ की टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। देर रात तक तीनों युवकों की तलाश जारी रही, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। तेज बहाव में डूबे तीन युवक…
Read Moreकौन हैं IAS रणवीर प्रसाद? बने यूपी पावर कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष, IIT कानपुर से है खास कनेक्शन
लखनऊ: आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले वर्ष 2000 बैच के आईएएस अधिकारी रणवीर प्रसाद ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का अध्यक्ष और प्रमुख सचिव ऊर्जा बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्पादन निगम और पारेषण निगम के अध्यक्ष पद के साथ अतिरिक्त ऊर्जा का दायित्व भी सौंपा गया है। बिजली व्यवस्था से पहले से रहा है जुड़ाव रणवीर प्रसाद दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। इसके अलावा वह उत्तर…
Read MorePM मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में खास कार्यक्रम, सीएम योगी बांटेंगे टूलकिट और चेक; ‘गंगासागर नमो नमः’ का भी होगा लोकार्पण
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान विश्वकर्मा स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को टूलकिट और विभिन्न योजनाओं के तहत चेक वितरित किए जाएंगे। साथ ही मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ भी होगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी और पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम में मार्जिन मनी ऋण पोर्टल भी लॉन्च किया…
Read Moreपर्वों से पहले यूपी की सड़कें होंगी दुरुस्त, सीएम योगी ने दिए तत्काल मरम्मत और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी पर्व-त्योहारों से पहले सभी प्रमुख मार्गों को आवागमन के लिए बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कें आम लोगों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए इनके रखरखाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खराब सड़कों की तुरंत कराएं मरम्मत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बारिश और…
Read Moreलखनऊ में ट्रैफिक को बड़ी राहत! दिसंबर 2027 तक तैयार होंगे 5 नए आरओबी और 1 अंडरपास, 15 से 18 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सड़क यातायात को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। दिसंबर 2027 तक शहर को पांच नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और एक अंडरपास मिलने की योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से करीब 15 से 18 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। हरौनी-केसरी खेड़ा आरओबी का निर्माण कार्य इसी महीने शुरू हो चुका है, जबकि मरी माता फ्लाईओवर पर पिछले कई महीनों से वाहनों का संचालन जारी है। हालांकि, इसका औपचारिक लोकार्पण अभी नहीं हुआ है।…
Read Moreबीबीएयू में 22 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, राजनाथ सिंह बोले- चरित्र और संस्कार उपलब्धियों का असली आधार
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार को 11वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ। शैक्षणिक सत्र 2023, 2024, 2025 और 2026 के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल और परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव भी मंच पर मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद…
Read Moreस्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश- बुखार वाले मरीजों की तुरंत कराएं जांच
लखनऊ: स्वाइन फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। प्रदेश में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले हर मरीज की खून की जांच और पैथोलॉजिकल जांच कराई जाए। साथ ही मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला अस्पतालों से लेकर छोटे अस्पतालों तक सतर्कता डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने…
Read Moreरक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक सरकारी बसों में मुफ्त सफर
लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त बस यात्रा की सुविधा तीन दिनों तक बढ़ा दी है। अब महिलाएं 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। महिला के साथ सफर करने वाले एक सहयोगी का टिकट भी मुफ्त रहेगा। अगर महिला के साथ एक से ज्यादा लोग यात्रा कर रहे हैं तो केवल महिला और एक सहयोगी को ही निशुल्क…
Read Moreयूपी में अवैध निर्माण पर AI की नजर! सेटेलाइट इमेज से पकड़े जाएंगे नक्शे से बाहर बने मकान, अलीगंज अग्निकांड के बाद बड़ा फैसला
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब प्रदेश के विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण और स्वीकृत मानचित्र से अलग किए जा रहे निर्माण कार्यों की पहचान सेटेलाइट तस्वीरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रणाली से की जाएगी। इसके लिए एक जियो पोर्टल तैयार किया जा रहा है। सेटेलाइट तस्वीरों से होगी निर्माण की निगरानी नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग शहरों और विकास प्राधिकरण क्षेत्रों की नियमित अंतराल पर सेटेलाइट तस्वीरें ली…
Read More