PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर यूपी में महीने भर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 4.19 करोड़ परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ‘विकसित भारत-2047’ को सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प के रूप में सामने रखने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से हुए बदलावों को भी अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। शासन से जिलों तक बनेगा तीन स्तर का समन्वय अभियान की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को दी गई है। वह शासन से लेकर जनपद स्तर…

Read More

PM मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में खास कार्यक्रम, सीएम योगी बांटेंगे टूलकिट और चेक; ‘गंगासागर नमो नमः’ का भी होगा लोकार्पण

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान विश्वकर्मा स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को टूलकिट और विभिन्न योजनाओं के तहत चेक वितरित किए जाएंगे। साथ ही मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ भी होगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी और पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम में मार्जिन मनी ऋण पोर्टल भी लॉन्च किया…

Read More

यूपी में विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी, AI और डेटा से मजबूत होगा स्वास्थ्य-शिक्षा का ढांचा; सरकार का बड़ा फोकस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की तैयारी में है। सरकार का जोर तकनीक और नवाचार के जरिए सरकारी योजनाओं के परिणामों को अधिक प्रभावी बनाने पर है। सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इन क्षेत्रों में नई तकनीक के इस्तेमाल और बेहतर रणनीति तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को बताया विकास का आधार बुधवार को होटल क्लार्क्स अवध में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के…

Read More

दुग्ध उत्पादन में यूपी नंबर-1! नंद बाबा दुग्ध मिशन से हजारों को फायदा, डेयरी विभाग की स्वर्ण जयंती पर बड़ा कांक्लेव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में डेयरी कांक्लेव का आयोजन किया गया। दुग्धशाला विकास विभाग और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की डेयरी उपलब्धियों, किसानों के लिए संचालित योजनाओं और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे कार्यक्रम में दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. ने बताया कि वर्ष 2024-25 में भारत करीब 248 मिलियन…

Read More

घुमंतू समाज से आज सीधा संवाद करेंगे CM योगी, विकास बोर्ड गठन के बाद पहली अहम बैठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के बाद यह पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसमें समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास पर होगा संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में घुमंतू समाज के प्रतिनिधि विकास बोर्ड के गठन के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही समुदाय के कल्याण, विकास…

Read More

योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर फैसला संभव; मदरसा कानून से लेकर फसल बीमा तक कई बड़े मुद्दे एजेंडे में

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट के एजेंडे में अनुपूरक बजट, मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन, जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। अनुपूरक बजट से जुड़े प्रस्ताव पर भी होगी चर्चा कैबिनेट बैठक में मंगलवार को विधानमंडल में पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट से संबंधित प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके अलावा जेवर…

Read More

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों को समय पर मिलेगी पेंशन; आसान हुई पूरी प्रक्रिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के समूह ‘क’ और ‘ख’ के सेवानिवृत्त अधिकारियों को समय पर पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया को सरल बना दिया है। नए निर्देशों के तहत अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट (अदेयता प्रमाण-पत्र) जारी कराने के लिए फाइल शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे पेंशन स्वीकृति में होने वाली देरी समाप्त होने की उम्मीद है। सरकार के अनुसार अब अदेयता प्रमाण-पत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया विभागाध्यक्ष या कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर ही पूरी की जाएगी। इससे सेवानिवृत्त…

Read More

UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा पीसीएस से आईएएस बने कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी सुधा वर्मा को सचिव राजस्व के पद से श्रमायुक्त नियुक्त किया गया है। यह पद मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त…

Read More

आज फिर अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक बार फिर अयोध्या दौरे पर रहेंगे। एक महीने से भी कम समय में उनका यह दूसरा अयोध्या दौरा होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री 432 करोड़ 70 लाख 9 हजार रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक अमित सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। 131 परियोजनाओं का शिलान्यास, 86 का होगा लोकार्पण मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर विकासखंड सोहावल पहुंचेंगे, जहां…

Read More

‘ज्ञान के पंख बच्चों को देंगे नई उड़ान’, स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण से पहले सीएम योगी का बड़ा संदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होने जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के नाम भावनात्मक संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए सभी से बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने और अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है। सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि 1 जुलाई से 15…

Read More