गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में 125 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए और हर मामले का समयबद्ध, निष्पक्ष व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि वे चिंता न करें, सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। खुद लोगों तक पहुंचे मुख्यमंत्री, लिए प्रार्थना पत्र गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता…
Read MoreAuthor: Pallavi Mishra
‘अब अयोध्या में रामभक्तों पर नहीं चलेंगी गोलियां, जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी नहीं चला सकेगा’, बोले सीएम योगी
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर किसी को लाठी-डंडे मारने की अनुमति नहीं होगी। पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पवित्रता, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। रामघाट हाल्ट के पास निषाद बस्ती में आयोजित दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और मर्यादित अयोध्या बनाए रखने का संकल्प लेने की…
Read Moreदीपावली पर अयोध्या के संतों से मिले मुख्यमंत्री योगी, महंत सुरेश दास और नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल
अयोध्या: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के अवसर पर अयोध्या के साधु-संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने दिगंबर अखाड़े, बड़ा भक्त महल और मणिराम दास छावनी में संतों से भेंट की। दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास से की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान संत…
Read More‘दिल्ली वाले बड़के भैया’ को भी अयोध्या ले जाएं अखिलेश, रामलला के सामने करें प्रायश्चित: ओम प्रकाश राजभर
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन करने संबंधी बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि अगर वह अयोध्या जा रहे हैं तो अपने ‘दिल्ली वाले बड़के भैया’ को भी साथ लेकर जाएं। राजभर ने कांग्रेस की पुरानी राजनीति का जिक्र करते हुए रामलला के सामने प्रायश्चित करने और कारसेवकों की आत्माओं से क्षमा मांगने की बात कही। हालांकि, उन्होंने अखिलेश के अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के विचार…
Read More‘2027 का चुनाव 80 बनाम 20 की लड़ाई’, योगी का दावा- जेन-जी हमारे साथ, यूपी में तीसरी बार बनेगी डबल इंजन सरकार
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को 80 बनाम 20 की लड़ाई बताते हुए दावा किया है कि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जेन-जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ है। दीपावली के अवसर पर एक मीडिया संस्थान को दिए विशेष साक्षात्कार में योगी ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में काम कर रही है और कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं…
Read Moreअयोध्या के दीपोत्सव से कारोबार को मिली बड़ी चमक, दुकानदारों की कमाई 3 गुना तक बढ़ी; होटल से कैब तक बंपर कमाई
अयोध्या: रामनगरी में दीपोत्सव की भव्यता का असर इस बार केवल धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्थानीय कारोबार को भी इसका सीधा फायदा मिला। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ी संख्या से होटल, कैब, खानपान और बाजारों में व्यावसायिक गतिविधियां तेज हो गईं। हालात ऐसे रहे कि कई होटलों में कमरे पूरी तरह बुक हो गए, जबकि छोटे दुकानदारों की रोजाना कमाई सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना तक पहुंच गई। प्रसाद, चूड़ी, माला, श्रृंगार और खानपान से जुड़े कारोबारियों के लिए दीपोत्सव का सप्ताह बेहतर कमाई…
Read Moreशिकागो में सुनी अयोध्या की महिमा, रामनगरी पहुंचकर अमेरिकी दोस्तों ने सरयू तट पर जलाए आस्था के दीप
अयोध्या: अमेरिका के शिकागो में अयोध्या की महिमा और दीपोत्सव की भव्यता के बारे में सुनने वाले पॉल और उनकी दोस्त शेल्बे ने इस बार रामनगरी पहुंचकर उत्सव को करीब से महसूस किया। दोनों ने सरयू आरती में हिस्सा लिया और राम की पैड़ी पर स्थानीय लोगों के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। विदेश में सुनी गई अयोध्या की कहानियां उनके लिए यहां आकर एक यादगार अनुभव बन गईं। पॉल ने बताया कि उनके माता-पिता उन्हें लंबे समय से अयोध्या के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताते रहे…
Read Moreचित्रकूट में भीषण हादसा: दीपदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, मासूम समेत 4 की मौत, 12 घायल
चित्रकूट: दीपदान मेले में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार तड़के चित्रकूट में हादसे का शिकार हो गई। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर कस्बे के पास ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला गुल्ला टूट गया। इसके बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपदान के बाद प्रयागराज लौट रहे थे श्रद्धालु जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज जिले के…
Read More84 साल के अमिताभ बच्चन के हाथ में तकलीफ, फैंस को खत लिखने में हो रही परेशानी; KBC 18 की शूटिंग रुकने की खबरों के बीच दिया हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रशंसकों को व्यक्तिगत अपडेट दिया है। अभिनेता ने बताया कि उनके लिखने वाले हाथ में कुछ तकलीफ हो रही है, जिसकी वजह से वह अपने शुभचिंतकों के पत्रों का जवाब समय पर नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए प्रशंसकों से माफी भी मांगी है। हाल के दिनों में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर भी उनके स्वास्थ्य पर सवाल उठ रहे थे। फैंस के प्यार और…
Read Moreआगरा में दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत, जूता फैक्ट्री और फल की दुकान समेत 12 जगह लगी आग; पूरी रात दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां
आगरा: दीपावली की रात आगरा में आतिशबाजी की चिंगारियों ने कई जगह तबाही मचाई। पटाखों से निकली चिंगारी के कारण जूता कारखाने, फलों की दुकान और मकानों समेत शहर में करीब 12 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। आग की सूचनाएं मिलते ही दमकल विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं और रविवार रात से सोमवार सुबह तक अलग-अलग इलाकों में आग बुझाने के लिए लगातार दौड़ती रहीं। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। जूता…
Read More