राम मंदिर में ड्यूटी का आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, व्हाट्सएप पर भेजा रिजाइन लेटर

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की गणना की निगरानी के लिए नियुक्त ट्रस्ट के एक कर्मचारी ने ड्यूटी का आदेश जारी होते ही इस्तीफा दे दिया। विजय पाठक ने गुरुवार को राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन को व्हाट्सएप के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से उन्हें इस्तीफा ईमेल के माध्यम से भेजने और मंदिर पहुंचकर प्रवेश पत्र समेत अन्य जरूरी सामान जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति के साथ ही दे दिया इस्तीफा जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने गुरुवार…

Read More

राम मंदिर में दान गणना व्यवस्था में बड़ा बदलाव, प्रभारी बदले; कर्मचारियों की वर्दी अब होगी भगवा

अयोध्या: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की गणना व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गणना प्रभारी को उनके दायित्व से हटाकर नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही गणना कार्य में लगे कर्मचारियों के ड्रेस कोड में भी बदलाव किया गया है। पहले नीले रंग की वर्दी पहनने वाले कर्मचारी अब भगवा रंग की नई वर्दी में काम कर रहे हैं। नई व्यवस्था के साथ कर्मचारियों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। चढ़ावा चोरी के बाद लागू हुआ था ड्रेस कोड राम…

Read More

राम मंदिर में फिर शुरू हुई दो शिफ्टों में चढ़ावे की गिनती, नए गणना प्रभारी को सौंपी जिम्मेदारी; आज सुप्रीम कोर्ट में भी अहम सुनवाई

अयोध्या: राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गणना को लेकर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है। सप्ताहभर के परीक्षण के बाद मंदिर के दानपात्रों में जमा धनराशि की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही नए गणना प्रभारी की नियुक्ति की गई है और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी गई है। दो शिफ्टों में होगी चढ़ावे की गणना ट्रस्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को सप्ताहभर का परीक्षण पूरा होने के बाद…

Read More

राम मंदिर में मचा नया बवाल! दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, चढ़ावे की गणना पर पड़ा असर

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले के बीच अब एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मंदिर में दान की गिनती का कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों के अचानक काम छोड़ने से चढ़ावे की गणना प्रभावित हुई है। गुरुवार को केवल 13 गणनाकर्मी ही ड्यूटी पर पहुंचे, जिससे पूरे तंत्र में हलचल मच गई। काम के घंटे बढ़ने और वेतन घटने से नाराजगी इस्तीफा देने वाले एक कर्मचारी के मुताबिक, पहले चढ़ावे की गणना दो शिफ्टों…

Read More

रामलला दर्शन पर सियासी संग्राम! अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई, अजय राय नजरबंद, सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर पुलिस तैनात

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच मंगलवार को कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किए जाने का दावा किया गया है। वहीं प्रयागराज से अयोध्या रवाना होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की खबर सामने आई है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार…

Read More

राम मंदिर से राष्ट्रपति भवन तक दिखेगा ‘मेड इन MP’ का जलवा, देशभर के बड़े मंदिरों और लैंडमार्क्स पर लगेगी वैदिक घड़ी

मध्य प्रदेश में विकसित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अब देशभर की पहचान बनने जा रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर में इसकी स्थापना और लोकप्रियता के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने का फैसला किया है। अब देश के प्रमुख मंदिरों और सरकारी लैंडमार्क्स पर यह खास वैदिक घड़ी लगाई जाएगी, जो भारतीय परंपरागत समय गणना प्रणाली के आधार पर समय बताएगी। बताया जा रहा है कि इस योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और पहले चरण में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में…

Read More

अखिलेश ने किया हनुमानजी और ज्योतिष विद्या का अपमान, तुरंत माफी मागें : ब्रजेश पाठक

Brajesh Pathak

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार कहा- आज पूरा विश्व भारतीय ज्योतिषीय गणनाओं और वैदिक खगोलशास्त्र की तारीफ़ करता है, नासा तक हमारी परंपराओं को वैज्ञानिक मानता है अखिलेश यादव ने भारत की प्राचीन ज्योतिष विद्या, वेदों और ऋषियों के ज्ञान का उपहास उड़ाया : डिप्टी सीएम लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ताज़ा बयानों पर करारा पलटवार किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने एक बार फिर हिन्दू आस्था और…

Read More

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण का उत्सव राम विवाह के दिन फहराया जाएगा ध्वज

मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण का उत्सव में प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति हो सकते है शामिल लखनऊ । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा व प्रतिष्ठा द्वादशी के बाद अब राम मंदिर निर्माण की पूर्णता पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो रही है। इसे ध्वजारोहण उत्सव का नाम दिया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लगभग तय कर लिया है कि यह उत्सव भी प्रतिष्ठा द्वादशी जैसा ही तीन दिनी होगा। कार्यक्रम में 23 नवंबर से पूजन का क्रम शुरू होगा, जो 25 नवंबर को राम विवाह (विवाह पंचमी) तक चलेगा।…

Read More

मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन सतर्क

72 घंटे में अयोध्या पहुंचे 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु अयोध्या। मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। मौन रहकर भोर में ही श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया। इसके बाद श्रीराम के जयकारों से अयोध्या धाम गुंजायमान हो गया। देर शाम तक अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी नजर आई। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के बाहर देर रात तक। श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। जानकारों का कहना है कि पिछले 72 घन्टे में 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु राम नगरी पहुंच चुके हैं। आने वाली वसंत पंचमी तक श्रद्धालुओं…

Read More

रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

26 जनवरी से भरी हुई है अयोध्या, सभी पथ श्रद्धालुओं से खचाखच अयोध्या। “गंगा बड़ी न गोदावरी, तीरथ बड़ौ न प्रयाग, सबसे बड़ी अयोध्या नगरी, जहां राम लियो अवतार।” इसी प्रचलित कहावत के मायनों को श्रद्धालुओं ने सिद्ध कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर श्रद्धालुओं का अयोध्या में ऐसा रेला उमड़ा की हर कोई अचंभित रह गया। रामलला ने अपने पुराने रिकॉर्डों को तोड़ दिया। लाखों की संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पिछले 30 घंटे में लगभग 25 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को…

Read More