NEET विवाद पर आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन! कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी, सियासी टकराव तेज

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देश की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। एक ओर विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी बुधवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन कर सकती है। जानकारी के अनुसार, भाजपा विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और घेराव की तैयारी में है। कांग्रेस दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन की तैयारी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास…

Read More

2029 की जंग की तैयारी में कांग्रेस! राहुल गांधी ने चला बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में दलित चेहरे को कमान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2029 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की शुरुआत कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने सामाजिक समीकरण साधने, जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम नियुक्तियां की हैं। इस कवायद को राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा सामाजिक और राजनीतिक संदेश देते हुए नए प्रभारी की नियुक्ति की…

Read More

रामलला दर्शन पर सियासी संग्राम! अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई, अजय राय नजरबंद, सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर पुलिस तैनात

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच मंगलवार को कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किए जाने का दावा किया गया है। वहीं प्रयागराज से अयोध्या रवाना होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की खबर सामने आई है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार…

Read More

राहुल गांधी के पहनावे और कार्यशैली पर किरेन रिजिजू का हमला: बोले- ‘सलाहकारों ने हाईजैक कर लिया दिमाग’

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। एक निजी कार्यक्रम ‘टाइम्स नाउ समिट’ में बोलते हुए उन्होंने राहुल गांधी के संसद में टी-शर्ट पहनकर आने और उनकी राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपने ‘एक्टिविस्ट’ सलाहकारों के प्रभाव में काम कर रहे हैं और वही बोलते हैं, जो उन्हें बताया जाता है। ‘संसद में नियम और शिष्टाचार का पालन जरूरी’किरण रिजिजू ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्हें राहुल गांधी से…

Read More

लेह में प्रदर्शन पर भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- देश को तोड़ने की कोशिश का जनता देगी जवाब

"Rahul gandhi, sambit patra, bjp on rahul gandhi, caste census, bjp vs congress, bjp news, bihar elections, India News in Hindi, Latest India News Updates, राहुल गांधी, संबित पात्रा, राहुल गांधी पर भाजपा, जातिगत जनगणना, भाजपा बनाम कांग्रेस, भाजपा न्यूज़, बिहार चुनाव

नई दिल्ली। लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हो रहे बंद और बड़े प्रदर्शन के दौरान लेह में हालात तनावपूर्ण हो गए। लेह में प्रदर्शन ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे देश को तोड़ने की साजिश बताया। भाजपा ने कहा कि जिस प्रदर्शन को जेन जी आंदोलन बताने की कोशिश की जा रही है, वो वास्तव में कांग्रेस समर्थित है। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद संबित पात्रा ने कहा कि लेह…

Read More

कौन सच्चा भारतीय, तय नहीं कर सकती न्यायपालिका : प्रियंका

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा, कोई न्यायाधीश अथवा न्यायपालिका यह तय नहीं कर सकते कि कौन सच्चा भारतीय है। उन्होंने यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी के सेना से संबंधित वयान को लेकर नाखुशी जताए जाने के वाद की है। उन्होंने कहा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के कारण राहुल गांधी का यह कर्तव्य है कि वह सरकार से सवाल पूछें। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उनके भाई सेना का वहुत सम्मान करते हैं, लेकिन उनकी टिप्पणी को गलत ढंग से…

Read More