आईएएस दीपक कुमार के रिटायर होते ही योगी सरकार में अनुराग श्रीवास्तव बने सबसे पावरफुल

UP IAS Transfer 2026,Anurag Srivastava APC Uttar Pradesh,Deepak Kumar Retirement IAS,Alok Kumar IIIDC,Uttar Pradesh Bureaucracy News,UP Administrative Reshuffle,Yogi Government IAS Posting,Finanace Department UP IAS

अनुराग श्रीवास्तव बने नए आयुक्त  कृषि उत्पादन आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक कुमार-3 को मिला वित्त विभाग लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन में शनिवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार के सेवानिवृत्त होते ही शीर्ष नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। दीपक कुमार के पास अब तक कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी), अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) तथा अपर मुख्य सचिव वित्त जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेदारी थी। उनके रिटायर होते ही शासन ने इन तीनों प्रमुख पदों समेत 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों…

Read More

इजरायली चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की एंट्री, कतर-तुर्की ने आरोपों को किया खारिज

नई दिल्ली: इजरायल के हालिया राष्ट्रीय चुनाव में कथित विदेशी हस्तक्षेप की जांच अब खुफिया एजेंसी मोसाद तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि मोसाद इस मामले में शिन बेट सुरक्षा एजेंसी की मदद कर रही है। जांच में कतर और तुर्की जैसे देशों की संभावित भूमिका को लेकर आशंका जताई गई है। हालांकि, दोनों देशों ने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। वहीं, सेंट्रल इलेक्शंस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि जांच का दायरा सीमित है और चुनाव…

Read More

दिलजीत दोसांझ ने कॉकरोच जनता पार्टी पर साधा निशाना, बोले- शांत हूं तो शांत रहने दो; ‘सतलुज’ विवाद पर भी दिया जवाब

मनोरंजन डेस्क: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को दिल्ली में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर बिना नाम लिए तंज कसा। सोशल मीडिया पर उनके कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिलजीत पंजाबियों को लड़ना सिखाने वालों को जवाब देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर हुए विवाद पर भी बात की। दरअसल, फिल्म को लेकर विवाद के दौरान अभिजीत दीपके ने दिलजीत पर टिप्पणी की थी। अब कॉन्सर्ट में दिलजीत के बयान के…

Read More

अंतरिक्ष में ISRO की बड़ी कामयाबी, GSLV-F18 ने NVS-03 को निर्धारित कक्षा में पहुंचाया; मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नेविगेशन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर की रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए अगली पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 का सफल प्रक्षेपण किया। रॉकेट ने उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। इस मिशन से भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से इस प्रणाली के सामने परिचालन उपग्रहों की…

Read More

कारगिल युद्ध में GPS मदद से इनकार के बाद भारत ने बदली रणनीति, ISRO का NVS-03 बनेगा NavIC की नई ताकत

कारगिल युद्ध के दौरान भारत को दुश्मन की सटीक स्थिति जानने के लिए अमेरिकी GPS की जरूरत महसूस हुई थी। लेकिन अमेरिका ने भारत को सैन्य इस्तेमाल के लिए जरूरी GPS संबंधी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उस समय देश के पास अपना स्वतंत्र सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम नहीं था। इस घटना ने भारत को अपनी तकनीक विकसित करने की जरूरत का एहसास कराया। अब करीब 27 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा चुका है। इसरो ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर…

Read More

करवाचौथ पर प्रेमी के साथ होटल पहुंची पत्नी, पीछा करते हुए पहुंचा पति; आधी रात को पुलिस ने खुलवाया कमरा

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में करवाचौथ के दिन एक पारिवारिक विवाद सामने आया। प्रेम विवाह के बाद पति से अलग रह रही एक महिला गुरुवार को अपने प्रेमी के साथ होटल में ठहरने पहुंची। इसकी भनक लगने पर पति भी उसका पीछा करते हुए होटल पहुंच गया। वहां पत्नी को प्रेमी के साथ एक कमरे में देखकर उसने हंगामा किया और रात करीब 11 बजे पुलिस बुला ली। पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई। वहां महिला ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ जाने…

Read More

यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अर्नब तूफान के असर से बिगड़ा मौसम शनिवार को भी राहत देने के मूड में नहीं है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड का एहसास बढ़ गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वांचल में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।…

Read More

दिवाली-छठ से पहले वाराणसी-दिल्ली को मिलेगी स्लीपर वंदे भारत की सौगात, आज योगी और रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

वाराणसी: दीपावली और छठ पर्व से पहले वाराणसी और नई दिल्ली के बीच यात्रियों को दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नई ट्रेन से वाराणसी और दिल्ली के बीच रात में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। रात में वाराणसी से चलेगी, सुबह दिल्ली पहुंचेगी ट्रेन वाराणसी…

Read More

अमित शाह की दो टूक- ‘नाराजगी गोमती नदी में डाल दीजिए’, BJP नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का दिया संदेश; योगी ने याद दिलाए आडवाणी के विचार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद, निराशा और नाराजगी भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मतभेद पीछे छोड़कर मतगणना तक मिलकर काम करना होगा, ताकि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश की सत्ता में वापसी कर सके। शाह ने नेताओं से यहां तक कहा…

Read More

आजम खां की जेल से रिहाई में फिर फंसा पेंच, 5 मुकदमों में मिली राहत; 52 केस बने बड़ी बाधा

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन आजम खां के पांच मुकदमों में रिहाई परवाने जारी कर दिए गए। हालांकि, मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित मामलों के चलते उनकी रिहाई की प्रक्रिया अटक गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण शुक्रवार को रिहाई के आदेश जारी नहीं हो सके। अब शनिवार तक रिहाई…

Read More