अमेरिका में मौत की सजा का अजीब मामला, जहरीले इंजेक्शन के दो डोज के बाद भी जिंदा बची क्रिस्टा पाइक; अब असहनीय दर्द से बेहाल

वाशिंगटन: अमेरिका के टेनेसी राज्य में मृत्युदंड देने की कोशिश के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां क्रिस्टा पाइक नाम की महिला को जानलेवा इंजेक्शन के जरिए मौत की सजा देने का प्रयास किया गया, लेकिन पेंटोबार्बिटल दवा के दो डोज दिए जाने के बावजूद उसकी जान नहीं गई। हालांकि, इस प्रक्रिया के बाद से वह लगातार असहनीय शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजर रही है। करीब एक महीने बाद पहली बार सार्वजनिक बयान देते हुए पाइक ने इस…

Read More

ओडिशा में 1 से 3 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, दक्षिण अंडमान सागर में सक्रिय हुआ निम्न दबाव; मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

भुवनेश्वर: दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से ओडिशा के कुछ हिस्सों में 1 से 3 नवंबर के बीच बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। दक्षिण ओडिशा के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रायगड़ा, कोरापुट समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात मौसम विभाग…

Read More

ISRO का GSLV-F18 मिशन सफल, NVS-03 से मजबूत होगी भारत की NavIC प्रणाली; पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार देर रात एक और महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से GSLV-F18 रॉकेट ने रात 11 बजकर 51 मिनट पर उड़ान भरी। यह अपने साथ अगली पीढ़ी का नेविगेशन उपग्रह NVS-03 लेकर रवाना हुआ। इस मिशन का उद्देश्य उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित करना है। इसके सफल प्रक्षेपण से भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूती मिलने और उसकी सेवाओं की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। 24 घंटे की उल्टी…

Read More

पत्नी की मौत की खबर मिली, फिर भी अदालत में जारी रखी बहस; लंदन में 36 महीने का कोर्स 30 महीने में पूरा कर बने बैरिस्टर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मना रहा है। भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उनकी भूमिका इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण रही है। देश को एकजुट करने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल का जीवन संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल रहा। उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा ही प्रसंग है, जब अदालत में मुकदमे की पैरवी के दौरान उन्हें पत्नी झावेरबा के निधन की खबर मिली, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद ही इस दुखद समाचार के…

Read More

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 75 लाख लोगों की आजीविका पर खतरा! CTI ने राहुल गांधी को दिए विकल्प, फिर भी तारीख बदलने पर सहमति नहीं

दिल्ली: रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को लेकर राजधानी के व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) का दावा है कि रैली के कारण आसपास के 20 बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है। संगठन के मुताबिक, इससे 20 लाख व्यापारियों का कामकाज प्रभावित होने, 10 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये तक का कारोबार खतरे में पड़ने और करीब 75 लाख लोगों की आजीविका पर असर पड़ने की आशंका है। व्यापारियों ने कांग्रेस नेतृत्व से रैली की तारीख आगे…

Read More

G-20 में जयशंकर का दुनिया को दो टूक संदेश, बोले- सैन्य कार्रवाई से नहीं सुलझेंगी चुनौतियां, कूटनीति को दें मौका

अटलांटा: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के अटलांटा शहर में आयोजित जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुनिया के सामने मौजूद समस्याओं का समाधान सैन्य तरीकों से नहीं निकाला जा सकता, इसलिए बातचीत और कूटनीति को अवसर देना जरूरी है। बैठक के पहले पूर्ण सत्र में जयशंकर ने नागरिक जहाजों और नाविकों पर हो रहे हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई और इन्हें तत्काल…

Read More

ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की तैयारी में अमेरिका? शांति समझौते का नया मसौदा तैयार, यूरेनियम से लेकर होर्मुज तक रखी गईं 8 शर्तें

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास एक बार फिर तेज हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत जारी है, हालांकि अमेरिका को युद्ध समाप्त करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान बातचीत के लिए तैयार है और इस समय उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान ने भी अपनी कोशिशें बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान के…

Read More

करीना कपूर के शो में पहली बार शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत की एंट्री, तीसरे बच्चे पर दिया दो टूक जवाब

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के चर्चित चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में इस बार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि करीना और मीरा पहली बार किसी शो में एक साथ दिखाई दी हैं। दोनों के बीच बातचीत के दौरान काफी सहजता देखने को मिली। इस मुलाकात में करीना ने मीरा से उनकी निजी जिंदगी, शाहिद के साथ रिश्ते, बच्चों की परवरिश और परिवार बढ़ाने की चर्चाओं को लेकर कई सवाल किए। इस दौरान मीरा ने तीसरे बच्चे को लेकर चल…

Read More

सरदार पटेल ने 562 रियासतों को कैसे बनाया अखंड भारत का हिस्सा? अमित शाह ने बताया एकीकरण का इतिहास, कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली: राष्ट्रीय एकता दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने देश के एकीकरण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी के बाद उन्होंने महज 1,218 दिनों में वह काम कर दिखाया, जिसे उस समय दुनिया के कई राजनीतिक जानकार असंभव मान रहे थे। शनिवार सुबह अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ को…

Read More

अमित शाह की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- यूपी में 30 साल तक नहीं बनेगी सपा की सरकार

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगले 30 साल तक सपा की सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यदि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश की सत्ता में आती है तो उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। शाह शुक्रवार को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक…

Read More