वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को तबाह करने की ताजा चेतावनी के बीच दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की उम्मीद जगी है। ईरान ने बातचीत का रास्ता खोलने के लिए अमेरिका को सात शर्तों वाला परमाणु प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव कतर के माध्यम से वाशिंगटन तक पहुंचाया गया है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल अमेरिका इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। ट्रंप की धमकी के बीच ईरान ने बढ़ाया कूटनीतिक कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हाल…
Read MoreTag: होर्मुज जलडमरूमध्य
ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की तैयारी में अमेरिका? शांति समझौते का नया मसौदा तैयार, यूरेनियम से लेकर होर्मुज तक रखी गईं 8 शर्तें
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास एक बार फिर तेज हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत जारी है, हालांकि अमेरिका को युद्ध समाप्त करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान बातचीत के लिए तैयार है और इस समय उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान ने भी अपनी कोशिशें बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान के…
Read More‘पैसा नहीं आ रहा, ईरान बुरी हालत में’, ट्रंप का दावा- होर्मुज तुरंत खोलना चाहता है तेहरान; पहले ठुकरा चुके हैं प्रस्ताव
वॉशिंगटन: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान इस रणनीतिक जलमार्ग को तुरंत फिर से खोलना चाहता है, क्योंकि इसके बंद होने से ईरान को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास पैसा नहीं आ रहा और इसी वजह से वह समझौते के लिए तैयार होना चाहता है। हालांकि, इससे पहले ट्रंप ईरान की ओर से होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत…
Read Moreहिमाचल में मानसून का कहर जारी, 149 सड़कें बंद और 224 मौतें; अब तक 1121 करोड़ रुपये का नुकसान
शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में सड़क, बिजली और पेयजल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 23 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 149 सड़कें बंद हैं, 60 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर बाधित हैं और 35 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण कई जगह वाहनों और लोगों को भी नुकसान पहुंचा है। मंडी में सबसे ज्यादा 86 सड़कें बंद प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जिले में…
Read Moreस्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील के बिना भी संघर्ष खत्म कर सकते हैं ट्रंप, ईरान ने रख दीं कड़ी शर्तें
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परमाणु समझौते के बजाय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री यातायात बहाल कराने को प्राथमिकता दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने करीबी अधिकारियों को संकेत दिया है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री आवाजाही पूरी तरह बहाल कर देता है, तो अमेरिका परमाणु समझौते के बिना भी संघर्ष खत्म करने का रास्ता तलाश सकता है। हालांकि, ईरान ने जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए कई ऐसी शर्तें रखी हैं, जिनके चलते…
Read Moreट्रंप का बड़ा दावा- ईरान के साथ अहम बातचीत जारी, बोले- हमारे पास हथियारों का विशाल भंडार, युद्ध जल्द होगा खत्म
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बेहद महत्वपूर्ण बातचीत चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा संघर्ष जल्द समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास हथियारों और गोला-बारूद का विशाल भंडार मौजूद है और देश किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ईरान से अहम बातचीत का किया दावा पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के…
Read Moreअमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज में बढ़ी जहाजों की आवाजाही, फिर भी 90 डॉलर के आसपास टिका कच्चा तेल; भारतीय कंपनी पर भी अमेरिकी कार्रवाई
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के बावजूद वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए कुछ राहत के संकेत मिले हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही में पिछले दो सप्ताह के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बनी हुई है। दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला जारी रहने से पश्चिम एशिया में तनाव कम होता नहीं दिख रहा। दो सप्ताह में सबसे ज्यादा जहाजों ने…
Read Moreईरान की बड़ी चेतावनी! ‘हमारे फ्रीज फंड से मुआवजा लिया तो होर्मुज से नहीं गुजर पाएंगे जहाज’, अमेरिका को भी सुनाई खरी-खरी
तेहरान: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी फ्रीज की गई संपत्तियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि किसी देश या कंपनी ने युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसकी फ्रीज की गई संपत्तियों का इस्तेमाल किया, तो ऐसे देशों और कंपनियों के व्यावसायिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने नहीं दिया जाएगा। ईरान की यह प्रतिक्रिया अमेरिका की उस संभावित योजना के बाद सामने आई है, जिसमें युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त जहाजों के मुआवजे के लिए…
Read Moreहोर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय क्रू मेंबर सवार; भारतीय दूतावास ने बताया सभी सुरक्षित
तेहरान: ईरान की समुद्री सीमा में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मोजाम्बिक के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘दिशा’ पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। जहाज पर कुल 28 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। घटना के बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने तत्काल ईरानी अधिकारियों से संपर्क किया और बताया कि सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। मिसाइल हमले के बाद हरकत में आया भारतीय दूतावास भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि एलपीजी टैंकर पर हमले की सूचना मिलते ही कूटनीतिक स्तर…
Read Moreईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक से भड़का मध्य पूर्व, बहरीन-कुवैत-जॉर्डन पर मिसाइल हमले; होर्मुज को लेकर बढ़ा वैश्विक संकट
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। अमेरिका ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों और पुलों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते टकराव ने पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है और वैश्विक तेल आपूर्ति तथा ऊर्जा बाजार पर भी संकट गहराने की आशंका पैदा कर दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार,…
Read More