ईरान की बड़ी चेतावनी! ‘हमारे फ्रीज फंड से मुआवजा लिया तो होर्मुज से नहीं गुजर पाएंगे जहाज’, अमेरिका को भी सुनाई खरी-खरी

तेहरान: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी फ्रीज की गई संपत्तियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि किसी देश या कंपनी ने युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसकी फ्रीज की गई संपत्तियों का इस्तेमाल किया, तो ऐसे देशों और कंपनियों के व्यावसायिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने नहीं दिया जाएगा। ईरान की यह प्रतिक्रिया अमेरिका की उस संभावित योजना के बाद सामने आई है, जिसमें युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त जहाजों के मुआवजे के लिए…

Read More

‘अगर ईरान तेल नहीं बेचेगा तो कोई और भी नहीं बेच पाएगा’… अमेरिका को तेहरान की खुली चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव

तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। ईरान की संसद के स्पीकर और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान को अपना कच्चा तेल बेचने की अनुमति नहीं मिली तो खाड़ी क्षेत्र का कोई भी देश तेल नहीं बेच पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा तभी संभव है जब इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी न हो। मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि…

Read More

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज में भीषण आग, ईरान पर लगातार नौवें दिन हवाई हमले; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

मस्कट: ओमान के तट के पास स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सोमवार तड़के एक वाणिज्यिक जहाज में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने घटना की पुष्टि करते हुए समुद्री सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ी चिंता…

Read More

ईरान जाने की सोच रहे हैं? भारतीय दूतावास की बड़ी चेतावनी, यात्रा टालने की सलाह; हेल्पलाइन नंबर भी जारी

तेहरान: ईरान में लगातार बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो भारतीय किसी भी उद्देश्य से ईरान की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल अपनी यात्रा स्थगित कर दें। वहीं, ईरान में पहले से मौजूद भारतीय नागरिकों को उपलब्ध उड़ानों के जरिए अस्थायी रूप से देश छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी गई है। सुरक्षा हालात सुधरने तक यात्रा टालने की अपील भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया…

Read More

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, बोला- ‘अमेरिका से कोई वार्ता तय नहीं’; दोहा दौरे को लेकर दिया बड़ा बयान

तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर चल रही अटकलों के बीच ईरान ने बड़ा बयान जारी कर दिया है। तेहरान ने साफ शब्दों में कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई वार्ता तय नहीं है। इस बयान के साथ ही ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस की ओर से किए गए उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कतर की राजधानी दोहा में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होने की बात कही गई…

Read More

ईरान के खिलाफ अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 4 ड्रोन मार गिराए, 5वें लॉन्च ठिकाने पर भी किया हमला

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने एक बार फिर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए, जबकि पांचवें ड्रोन के लॉन्च होने से पहले ही उसके ठिकाने को निशाना बनाकर हमला कर दिया गया। अमेरिका ने इस पूरे ऑपरेशन को रक्षात्मक कार्रवाई बताया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना को ईरानी गतिविधियों से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की सुरक्षा पर खतरे का अंदेशा था। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई।…

Read More

ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान: पड़ोसी देशों से मांगी माफी, लेकिन साफ कहा—दबाव में नहीं करेगा सरेंडर

मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हाल ही में खाड़ी क्षेत्र के कई पड़ोसी देशों पर किए गए हमलों को लेकर माफी मांगी है। साथ ही संकेत दिया है कि यदि पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर कोई हमला नहीं होता है, तो तेहरान भी मिसाइल और ड्रोन हमले रोक देगा। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक इस फैसले को ईरान की अस्थायी नेतृत्व परिषद की मंजूरी मिल चुकी है और इसे क्षेत्र में कई दिनों से जारी भीषण संघर्ष…

Read More

युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के झटके, गेराश में 4.3 तीव्रता का कंपन; 10 किमी गहराई पर था केंद्र

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान की धरती एक बार फिर कांप उठी। ईरान के गेराश क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी United States Geological Survey (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर (करीब 6.21 मील) की गहराई पर स्थित था। USGS के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार यह मध्यम तीव्रता का भूकंप था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर झटके महसूस…

Read More