न्यूयॉर्क: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क में करीब तीन घंटे तक अहम बातचीत की है। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता नहीं होने पर बेहद कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बैठक के बाद ट्रंप ने इसे ‘बहुत अच्छी’ बताया और कहा कि दोनों पक्षों के बीच जल्द एक और बैठक हो सकती है। मध्यस्थों के जरिए हुई लंबी बातचीत अमेरिका की ओर से ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और…
Read MoreTag: Donald Trump Iran
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 149 सड़कें बंद और 224 मौतें; अब तक 1121 करोड़ रुपये का नुकसान
शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में सड़क, बिजली और पेयजल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 23 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 149 सड़कें बंद हैं, 60 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर बाधित हैं और 35 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण कई जगह वाहनों और लोगों को भी नुकसान पहुंचा है। मंडी में सबसे ज्यादा 86 सड़कें बंद प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जिले में…
Read Moreस्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील के बिना भी संघर्ष खत्म कर सकते हैं ट्रंप, ईरान ने रख दीं कड़ी शर्तें
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परमाणु समझौते के बजाय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री यातायात बहाल कराने को प्राथमिकता दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने करीबी अधिकारियों को संकेत दिया है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री आवाजाही पूरी तरह बहाल कर देता है, तो अमेरिका परमाणु समझौते के बिना भी संघर्ष खत्म करने का रास्ता तलाश सकता है। हालांकि, ईरान ने जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए कई ऐसी शर्तें रखी हैं, जिनके चलते…
Read More‘ईरान को सीरिया बनाने की साजिश नाकाम’! राष्ट्रपति पेजेशकियन का राष्ट्र के नाम संबोधन, दुश्मनों को दिया सख्त संदेश
तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देश के विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुश्मन ताकतों ने युद्ध, प्रतिबंधों और राजनीतिक दबाव के जरिए ईरान को अस्थिर कर उसका हाल सीरिया जैसा करने की कोशिश की, लेकिन देश की एकजुटता और नए सर्वोच्च नेता के नेतृत्व के चलते यह प्रयास सफल नहीं हो सका। ‘इस्लामिक रिपब्लिक को कमजोर करने की कोशिश हुई’ राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि विरोधी ताकतों का उद्देश्य इस्लामिक रिपब्लिक को कमजोर करना और देश की स्थिरता को…
Read Moreईरान की बड़ी चेतावनी! ‘हमारे फ्रीज फंड से मुआवजा लिया तो होर्मुज से नहीं गुजर पाएंगे जहाज’, अमेरिका को भी सुनाई खरी-खरी
तेहरान: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी फ्रीज की गई संपत्तियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि किसी देश या कंपनी ने युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसकी फ्रीज की गई संपत्तियों का इस्तेमाल किया, तो ऐसे देशों और कंपनियों के व्यावसायिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने नहीं दिया जाएगा। ईरान की यह प्रतिक्रिया अमेरिका की उस संभावित योजना के बाद सामने आई है, जिसमें युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त जहाजों के मुआवजे के लिए…
Read MoreIran War: ईरान से जंग में अमेरिका को भारी नुकसान! 42 विमान तबाह या क्षतिग्रस्त होने का दावा, रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हुई भीषण सैन्य टकराव के बाद भले ही फिलहाल सीजफायर लागू हो, लेकिन क्षेत्र में तनाव अभी भी चरम पर बना हुआ है। इसी बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने अमेरिकी सैन्य ताकत को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दावा किया गया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान अमेरिका को अपने 42 विमानों का नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, इन विमानों में लड़ाकू जेट, ड्रोन, ईंधन भरने वाले एयरक्राफ्ट और विशेष अभियान हेलीकॉप्टर…
Read Moreईरान पर फिर भड़के ट्रंप, शांति प्रस्ताव ठुकराते हुए बोले- ‘50 साल से अमेरिका के साथ खेल खेल रहे, अब और नहीं हंस पाएंगे’
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम होने के बजाय और अधिक गहराता दिखाई दे रहा है। युद्धविराम लागू होने के बावजूद दोनों देशों के बीच स्थायी शांति को लेकर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज करते हुए बेहद कड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले लगभग 50 वर्षों से अमेरिका के साथ “खेल” खेलता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। उनके इस बयान के बाद एक…
Read Moreहोर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलने की उम्मीद बढ़ी, ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम करने पर तेज हुई बातचीत
तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने की दिशा में कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं। दोनों देशों के बीच एक अस्थायी समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, जिसके तहत सीमित अवधि के लिए सैन्य गतिविधियां रोकी जा सकती हैं और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा व्यावसायिक जहाजों के लिए खोला जा सकता है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पक्ष फिलहाल एक शुरुआती मसौदे पर चर्चा कर रहे हैं। इस प्रस्ताव का मकसद…
Read More