पंजाब विधानसभा में आज हंगामे के आसार! कृषि प्रस्ताव, वित्तीय विधेयक और अनुदान मांगों पर होगी तीखी बहस

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में कई अहम वित्तीय प्रस्तावों, विधेयकों और वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी कार्य सदन में पेश करेगी। वहीं विपक्ष पहले से ही कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है, ऐसे में सदन में तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है। वित्त मंत्री पेश करेंगे अहम रिपोर्ट कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी उपक्रम समिति…

Read More

CM मान का बड़ा ऐलान! मोहाली से खाटू श्याम, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए शुरू होंगी नई बस सेवाएं, 1 अगस्त से मिलेगा लाभ

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रद्धालुओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 1 अगस्त से मोहाली से खाटू श्याम, सालासर धाम, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को भी धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर देना है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से यात्रा नहीं कर पाते। 1 अगस्त से शुरू होगी नई बस सेवा मोहाली के सेक्टर-79 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित “एक शाम भगवान शिव के नाम” भक्ति…

Read More

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला! सरकारी अस्पतालों में शुरू होंगी MRI-CT Scan जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं, निजी लैब पर निर्भरता होगी कम

चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लाखों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने सभी 23 जिला अस्पतालों और कुछ उपमंडल अस्पतालों में एमआरआई, सीटी स्कैन समेत आधुनिक डायग्नोस्टिक जांच सुविधाएं शुरू करने का फैसला लिया है। इस पहल के बाद मरीजों को महंगे निजी जांच केंद्रों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे और अपने जिले में ही समय पर जांच की सुविधा मिल सकेगी। निजी लैब पर निर्भरता होगी कम फिलहाल राज्य के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी उन्नत जांच…

Read More

भारत टेक्स 2026 में पंजाब का दमदार दांव, निवेशकों के सामने नई टेक्सटाइल नीति पेश करेंगे CM भगवंत मान

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वह पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे और देश-विदेश के निवेशकों के सामने पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीति प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। पंजाब स्टेट पवेलियन का करेंगे उद्घाटन भारत टेक्स 2026 के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह “रीइमैजिनिंग पंजाब्स…

Read More

पंजाब को मिली नई ट्रेन की सौगात, छेहर्टा-वाराणसी के बीच दौड़ेगी संत रविदास एक्सप्रेस; रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

लुधियाना: पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने छेहर्टा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच नई संत रविदास एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। धार्मिक यात्रा, रोजगार, शिक्षा और पारिवारिक कारणों से सफर करने वाले लोगों को इसका विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार नई ट्रेन संख्या 14623/14624 का नाम संत गुरु…

Read More

2027 चुनाव से पहले AAP का मास्टरस्ट्रोक! पंजाब की हर सीट पर बनेंगे कल्याण बोर्ड, हर समुदाय तक पहुंचने की तैयारी

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में कल्याण बोर्ड गठित करने का फैसला किया है। इस पहल के जरिए विभिन्न समुदायों से सीधे संवाद स्थापित करने, सरकारी योजनाओं पर फीडबैक लेने और जनसंपर्क को मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है। सरकार पहले ही राज्य स्तर पर 21 कल्याण बोर्ड गठित कर चुकी है। अब इन्हीं बोर्डों के ढांचे को…

Read More

13 साल तक हत्या का शक, हाईकोर्ट तक पहुंची लड़ाई… फिर सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, कनाडा में जिंदा मिली लापता भांजी

चंडीगढ़: जिस युवती को परिवार 13 साल से लापता मान रहा था और जिसकी हत्या की आशंका को लेकर मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया था, वह आखिरकार कनाडा में जीवित पाई गई। पासपोर्ट रिकॉर्ड, इमिग्रेशन दस्तावेज, वीडियो कॉल और पुलिस जांच के आधार पर अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि देविंदर कौर के जीवित होने के पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्य मौजूद हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड से कहीं भी यह साबित नहीं होता कि देविंदर कौर…

Read More

पंजाब फतह के मिशन पर BJP! अमित शाह ने संभाली कमान, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब पर फोकस बढ़ा दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने राज्य में अपनी रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने पंजाब में चुनावी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपने का फैसला किया है, जो राज्य में संगठन और चुनावी अभियान की निगरानी करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब की बदलती राजनीतिक परिस्थितियां भाजपा के लिए नए अवसर पैदा कर सकती हैं। इसी को ध्यान…

Read More

मोहाली में सनसनीखेज हत्याकांड: ऑफिस में घुसकर युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौत के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल

मोहाली: पंजाब के मोहाली में एक निजी कंपनी के कार्यालय के भीतर हुई खूनी वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक युवती की उसके पूर्व साथी ने कथित तौर पर ऑफिस में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी का उपचार जारी है। मृतका की पहचान पटियाला निवासी डिंपल के रूप में…

Read More

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी पंजाब के लाखों परिवारों का सहारा, ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज से बड़ी राहत

चंडीगढ़: गंभीर बीमारियों के इलाज में आने वाला भारी खर्च अक्सर परिवारों की आर्थिक स्थिति को हिला देता है। कई बार लोगों को इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ता है, गहने गिरवी रखने पड़ते हैं या वर्षों की जमा पूंजी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाती है। ऐसे हालात के बीच पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत अब तक 1.59 लाख से अधिक लोगों का इलाज किया जा चुका है और करोड़ों रुपये की आर्थिक…

Read More