हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग, पंजाब के विकास को नई उड़ान देगा यह प्रोजेक्ट: सीएम भगवंत मान

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हलवारा हवाई अड्डे के संचालन को राज्य के लिए आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी और औद्योगिक विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से अटका हुआ प्रोजेक्ट अब पूरे क्षेत्र के लिए व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने पहली बार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ एयरपोर्ट टर्मिनल का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट…

Read More

शिक्षा में पंजाब का बड़ा धमाका: परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान, ‘प्रचेष्टा-ग्रेड-1’ हासिल

चंडीगढ़: स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 की वर्ष 2024-25 रिपोर्ट में पंजाब ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस प्रदर्शन के साथ राज्य ने एक बार फिर शिक्षा सुधारों में अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। पंजाब ने इस रैंकिंग में प्रचेष्टा-ग्रेड-1 हासिल किया है, जो 51 से 60 प्रतिशत स्कोर के बीच आने वाले राज्यों को दिया…

Read More

पंजाब में ‘आप’ को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, 2027 में रिकॉर्ड जीत दोहराएगी पार्टी: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/लुधियाना: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के प्रति जनता के बीच जबरदस्त सकारात्मक माहौल है और इसी आधार पर पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार “प्रो-इनकम्बेंसी” का माहौल बन रहा है, जो आमतौर पर बेहद दुर्लभ होता है। पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि राज्य में सरकार के कामकाज को लेकर लोगों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल…

Read More

नीट अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: पंजाब में 20 से 22 जून तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सीएम भगवंत मान का ऐलान

चंडीगढ़: नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 20, 21 और 22 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस फैसले के तहत छात्रों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना होगा। यह निर्णय आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद लिया गया। केजरीवाल ने बताया कि कई…

Read More

कबड्डी के स्टार खिलाड़ी संदीप लुधड़ आप में शामिल, भगवंत मान ने किया गर्मजोशी से स्वागत

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति और खेल जगत से बड़ी खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध पंजाब स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। पार्टी के अनुसार, वे पंजाब सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संदीप लुधड़ और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित भी किया और औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। खेलों के जरिए युवाओं को…

Read More

चंडीगढ़ PGI में स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी पूरी तरह निर्बाध, कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने के लिए रोक, एस्मा लागू

चंडीगढ़: पीजीआई में मरीजों को अब किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की हड़ताल पर छह महीने के लिए रोक लगा दी है। इसके साथ ही संस्थान में आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए एस्मा लागू कर दिया गया है। एस्मा लागू कर सभी सेवाएं घोषित की गईं आवश्यक यूटी प्रशासन ने हरियाणा आवश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम, 1974 यानी एस्मा की धारा 3 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए…

Read More

पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सीबीआई छापे को लेकर गरमाई सियासत, बीजेपी नेता तरुण चुग ने AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सीबीआई की कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है। तरुण चुग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सीबीआई की रेड और उससे पहले प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है।…

Read More

पंजाब में सियासी भूचाल, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार, 100 करोड़ के जीएसटी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को शनिवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित फर्जी जीएसटी खरीद बिल और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। 7 घंटे की लंबी छापेमारी के बाद गिरफ्तारी जानकारी के मुताबिक, ईडी ने शनिवार सुबह से ही संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी। करीब 7 घंटे तक चली जांच के बाद…

Read More

पंजाब में ईडी का बड़ा एक्शन: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर-दफ्तर समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, करीबियों के परिसरों में भी जांच तेज

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति और कारोबारी जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कैबिनेट मंत्री और उद्योगपति संजीव अरोड़ा के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए उनके आवास और दफ्तर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। सुबह-सुबह लुधियाना स्थित उनके घर पर ईडी की टीम पहुंची, जहां सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय बल भी तैनात किया गया। करीबियों के ठिकानों पर…

Read More

पंजाब को नंबर-1 इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, सीएम भगवंत मान ने लॉन्च की इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को लुधियाना में इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2026 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बड़े सुधारों और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए लचीले प्रोत्साहन ढांचे के जरिए पंजाब को देश का नंबर-1 निवेश केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने और प्रदेशभर में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से औद्योगिक नीति में व्यापक बदलाव किए…

Read More