देहरादून: उत्तराखंड राज्योत्सव के मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धार्मिक आस्था, राज्य निर्माण के इतिहास और विकास के मुद्दों के जरिए सियासी संदेश दिया। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच उनके संबोधन में भाजपा की राजनीतिक रणनीति की झलक भी दिखाई दी। शाह ने चारधाम और देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उत्तराखंड राज्य की स्थापना का श्रेय दिया। साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राज्य आंदोलन के दौरान अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अटल…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, हाईस्कूल पास दर 32% से बढ़कर 92% हुई; नई शिक्षा नीति से लंबी छलांग की तैयारी
देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। राज्य गठन के समय जहां हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की उत्तीर्ण दर महज 32.6 प्रतिशत थी, वहीं अब यह बढ़कर 92.10 प्रतिशत तक पहुंच गई है। शिक्षा व्यवस्था में हुए इस सुधार के बीच राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से राज्य को नई उम्मीदें हैं। सरकार का मानना है कि नीति के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड…
Read Moreउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा! भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, अब तक चार लोगों के शव बरामद
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। अन्य लोगों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। गुजरात के साबरमती क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे यात्री प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी यात्री गुजरात के…
Read Moreदीपावली से पहले धामी सरकार का बड़ा तोहफा, शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ रुपये जारी; वेतन-पेंशन को मिलेगी प्राथमिकता
देहरादून: दीपावली से पहले उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शहरी निकायों के कर्मचारियों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के लिए 328.27 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि का इस्तेमाल कर्मचारियों के वेतन-भत्तों, पेंशन और अन्य जरूरी वित्तीय देनदारियों के भुगतान में किया जाएगा। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि सबसे पहले कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित दावों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वित्त विभाग की ओर…
Read Moreफिल्मी सितारों की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा
10 दिन तक चली भव्य प्रस्तुति, 57 देशों में हुआ डिजिटल प्रसारण पहली बार दिल्ली में सजा मंच, 211 कलाकारों ने जीवंत की रामकथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शुरू हुई डिजिटल रामलीला ने बनाई वैश्विक मंच पर विशिष्ट पहचान अयोध्या। प्रभु श्रीराम की कथा जब आधुनिक तकनीक और फिल्मी कलाकारों की प्रस्तुति के साथ करोड़ों लोगों तक पहुंचती है, तो आस्था का संदेश सीमाओं से परे जाता है। अयोध्या की फिल्मी कलाकारों वाली रामलीला ने इस वर्ष भी अपनी व्यापक पहुंच के साथ नया कीर्तिमान बनाया है। 10…
Read MoreJPNIC को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- ‘17 करोड़ से 850 करोड़ तक लागत कैसे पहुंची?’
‘जेपी की आड़ में अपने भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर पर्दा डालते हैं अखिलेश’: ब्रजेश पाठक का हमला लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके योगदान और स्मृतियों को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नमन किया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। पाठक ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव नाटक करेंगे, दीवार कूदेंगे और लोकनायक जयप्रकाश की आड़ में, उनकी स्मृतियों को नमन करने के बजाय सपा प्रमुख अपने भ्रष्टाचार और अपने परिवारवाद…
Read MoreJPNIC में लगे 864 करोड़ पर अखिलेश से ओपी राजभर ने मांगा जवाब, बोले- ‘ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए’
JPNIC से PDA तक अखिलेश पर ओपी राजभर के सवाल, अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती भी याद दिलाई ‘अयोध्या आइए, पर्चा भरिए, चुनाव लड़िए’, अखिलेश को चुनौती देकर ओपी राजभर बोले- भागिए मत लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ‘अखिलेश जी, ड्रामा नहीं, हिसाब…
Read More‘सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ का जनता देगी जवाब’, राहुल गांधी पर सीएम धामी का हमला; डोभाल पर टिप्पणी को लेकर भी घेरा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सनातन, सेना और सैनिकों के पराक्रम को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाया है। बदरीनाथ में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा कि डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल…
Read Moreराष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को उत्तराखंड सरकार का तोहफा, 6 विभागों में मिलेगी नौकरी; पहले 5 साल खेल विभाग में ही सेवा
देहरादून: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब सरकारी नौकरी दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए छह विभागों में नियुक्ति का फैसला लिया है। खास बात यह है कि नौकरी मिलने के बाद खिलाड़ियों को शुरुआती पांच साल खेल विभाग में ही सेवाएं देनी होंगी। इस दौरान वे सरकारी नौकरी के साथ अपनी खेल तैयारी जारी रख सकेंगे और प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी कर पाएंगे। छह विभागों में 243 पदों पर होगी नियुक्ति राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी योग्यता और…
Read Moreउत्तराखंड के संविदा कर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा, न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का आदेश जारी
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में उपनल के जरिए आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ देने का फैसला किया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को यह लाभ उनकी नियुक्ति की अवधि के आधार पर तीन अलग-अलग चरणों में दिया जाएगा। तीन चरणों में मिलेगा न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता सैनिक कल्याण विभाग की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, पहले चरण में एक जनवरी 2016 से पहले नियोजित उपनल कर्मचारियों को शामिल…
Read More