देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सनातन, सेना और सैनिकों के पराक्रम को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाया है। बदरीनाथ में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा कि डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल…
Read MoreTag: उत्तराखंड राजनीति
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धामी का पलटवार- कप डिस्पोजेबल हो सकता है, सोच नहीं
हल्द्वानी: उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर मंगलवार को फिर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, जबकि सितंबर के पहले सप्ताह में देहरादून में सचिवालय घेराव की तैयारी भी की जा रही है। कांग्रेस हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का भी विरोध कर रही है।…
Read More‘चुनाव आते ही उत्तराखंड की याद आई?’ राहुल गांधी पर सीएम धामी का हमला, बोले- जनता सब देख रही है
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल के चलते राहुल गांधी सहित अन्य दलों के नेता उत्तराखंड आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी अभी उत्तराखंड नहीं आए हैं, लेकिन उनके आने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है, इसलिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता प्रदेश…
Read Moreउत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी बिगुल! राहुल, प्रियंका और खरगे के दौरे से तेज होगी सियासी हलचल
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार दो विधानसभा चुनावों से सत्ता से बाहर रही पार्टी इस बार पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। इसी क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड दौरे की तैयारी चल रही है। 17 जुलाई को राहुल गांधी का देहरादून दौरा कांग्रेस की चुनावी गतिविधियों की शुरुआत 17 जुलाई को राहुल गांधी के…
Read Moreराहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा आज से, जनसभा से करेंगे चुनावी बिगुल, कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ के जिम पहुंचने का कार्यक्रम
देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi गुरुवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान वह जनसभा को संबोधित करने के साथ पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे और कांग्रेस नेताओं के साथ रणनीतिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी का कार्यक्रम दिल्ली से विशेष विमान के जरिए उत्तराखंड पहुंचने से शुरू होगा। वह सबसे पहले अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित…
Read More