लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया। छह राष्ट्रीय सचिवों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब्दुल हन्नान को अवध, कुणाल चौधरी को ब्रज, वरुण चौधरी को प्रयागराज, जगदीश चंद्र जांगिड़ को बुंदेलखंड, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल और संजीव आर्य को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन…
Read MoreTag: कांग्रेस संगठन
मिशन 2027 के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, यूपी में पूरी सहप्रभारी टीम बदली, नई जिम्मेदारियां घोषित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के सभी छह सहप्रभारियों को बदल दिया है। पार्टी ने पुराने सहप्रभारियों को हटाकर नई टीम का गठन किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को नई टीम सौंप दी गई है, जो आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। पुरानी टीम की जगह छह नए सहप्रभारी नियुक्त कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण…
Read More2027 की जंग से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! यूपी में राजेंद्र पाल गौतम को कमान, हरियाणा-ओडिशा में भी बदले प्रभारी
नई दिल्ली: आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठन को नई धार देने की तैयारी में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा के लिए नए एआईसीसी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राजेंद्र पाल गौतम को सौंपी है, जबकि ओडिशा में लालजी देसाई और हरियाणा में संजय दत्त को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। तीन राज्यों में संगठन को मजबूत…
Read Moreराहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा आज से, जनसभा से करेंगे चुनावी बिगुल, कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ के जिम पहुंचने का कार्यक्रम
देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi गुरुवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान वह जनसभा को संबोधित करने के साथ पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे और कांग्रेस नेताओं के साथ रणनीतिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी का कार्यक्रम दिल्ली से विशेष विमान के जरिए उत्तराखंड पहुंचने से शुरू होगा। वह सबसे पहले अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित…
Read MoreCM की कुर्सी छोड़ने के बाद सिद्धारमैया को कांग्रेस का बड़ा तोहफा, CWC में मिली अहम जिम्मेदारी
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन के बीच कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंप दी है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब उन्हें पार्टी के सर्वोच्च निर्णयकारी मंचों में से एक कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले मंगलवार…
Read More