बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन के बीच कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंप दी है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब उन्हें पार्टी के सर्वोच्च निर्णयकारी मंचों में से एक कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले मंगलवार…
Read MoreTag: Karnataka Political News
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का दिन आज, डीके शिवकुमार संभालेंगे मुख्यमंत्री पद; 14 मंत्रियों के साथ ले सकते हैं शपथ
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। संभावित कार्यक्रम के अनुसार शपथग्रहण समारोह शाम 4 बजकर 5 मिनट पर आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, स्वयं डीके शिवकुमार ने कहा है कि शपथ का समय अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही वह राज्य में कांग्रेस सरकार के नए चेहरे के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। दिल्ली में चली बैठकों के बाद बनी…
Read Moreकर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की तैयारी तेज, डीके शिवकुमार के साथ 10-12 मंत्री ले सकते हैं शपथ; सिद्धारमैया ने तीन डिप्टी सीएम का रखा प्रस्ताव
बेंगलुरु: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ 10 से 12 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार दो चरणों में किया जाएगा। कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत कुल 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। राजधानी बेंगलुरु स्थित लोकभवन के ग्लास हाउस में…
Read Moreकर्नाटक की सियासत में बड़ा संकेत! सिद्धारमैया के पैर छूते दिखे डी. के. शिवकुमार, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच हुई ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ ने राज्य के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। इस मुलाकात के दौरान सामने आई तस्वीरों में डी. के. शिवकुमार को सिद्धारमैया के पैर छूते और उन्हें गले लगाते हुए देखा गया, जिसके बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस नाश्ता बैठक में कई कैबिनेट…
Read More