दिल्ली-NCR की हवा में मामूली सुधार, AQI 300 के नीचे आया; फिर भी कई इलाकों में प्रदूषण का खतरा बरकरार

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को मंगलवार सुबह थोड़ी राहत मिली। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से नीचे दर्ज किया गया। सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला था। हालांकि, राहत के बावजूद कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर खराब से बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली से सटे शहरों में भी वायु गुणवत्ता के स्तर में अंतर देखने को मिला। मंगलवार सुबह नोएडा में कुछ स्थानों पर AQI 200 से नीचे दर्ज किया गया,…

Read More

10,050mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Oppo का नया टैबलेट लॉन्च, 61 हजार रुपये तक है कीमत; जानें फीचर्स

नई दिल्ली: ओप्पो ने अपनी नई रेनो सीरीज के साथ चीन में Oppo Pad Air 6 टैबलेट भी पेश कर दिया है। कंपनी का यह नया टैबलेट बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मीडियाटेक के दमदार प्रोसेसर के साथ आया है। इसमें 12.1 इंच की 2.8K स्क्रीन और 10,050mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे पिछले मॉडल Oppo Pad Air 5 के अपग्रेड के तौर पर उतारा है। यह टैबलेट अलग-अलग रैम और स्टोरेज विकल्पों के साथ दो रंगों में उपलब्ध होगा। Oppo Pad Air 6 में…

Read More

दूसरों को गिफ्ट देने से पहले खुद पर खर्च कर रहे युवा, तेजी से बढ़ा ‘सेल्फ गिफ्टिंग’ का क्रेज; सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े

नई दिल्ली: त्योहारों पर अपनों को उपहार देने की परंपरा पुरानी है, लेकिन अब इस रिवाज में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। युवा दूसरों के लिए तोहफे खरीदने के साथ-साथ खुद को भी खास महसूस कराने पर खर्च कर रहे हैं। इसे ‘सेल्फ गिफ्टिंग’ यानी खुद को उपहार देने का चलन कहा जा रहा है। साल 2026 के एक सर्वे में सामने आया है कि करीब 30 फीसदी युवाओं ने इस फेस्टिव सीजन दूसरों से पहले खुद के लिए गिफ्ट खरीदने को प्राथमिकता दी। इस बदलती पसंद…

Read More

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा पर भाजपा की नजर? 2027 चुनाव से पहले योगी की मौजूदगी में बना बड़ा सियासी चक्रव्यूह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में पार्टी की दो दिवसीय चिंतन बैठक के जरिए कई सियासी संकेत देने की कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश और संगठन के बड़े नेता इस मंथन में शामिल हैं। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी बैठक में हिस्सा लेंगे। राजनीतिक नजरिए से इस बैठक को इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि अयोध्या और काशी के बाद मथुरा भी भाजपा के…

Read More

यूपी में दलित वोटों पर किसका चलेगा दांव? भाजपा की यात्रा, अखिलेश का PDA और चंद्रशेखर की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले दलित वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। करीब 21 फीसदी दलित आबादी वाले इस राज्य में भाजपा और समाजवादी पार्टी ने इस समुदाय को अपने पक्ष में लाने के लिए रणनीति तेज कर दी है। भाजपा संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के कार्यक्रमों के जरिए दलितों तक पहुंच बनाने में जुटी है, जबकि अखिलेश यादव अपने PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को मजबूत करने में लगे हैं। इस मुकाबले में बसपा की वापसी की कोशिश और…

Read More

होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, इंजन रूम में लगी आग; 24 घंटे में 4 जहाजों को बनाया निशाना

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा पर खतरा गहराता जा रहा है। मंगलवार सुबह यहां से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ, जिसके बाद उसके इंजन रूम में भीषण आग लग गई। ईरानी सेना के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के भीतर इस क्षेत्र में जहाजों पर चार हमले हुए हैं। इनमें तीन जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आए, जबकि एक को मिसाइल से निशाना बनाया गया। ईरानी…

Read More

अयोध्या से गुजरेगी बुलेट ट्रेन! दिल्ली से पटना तक हाईस्पीड कॉरिडोर की तैयारी तेज, ड्रोन से शुरू हुआ सर्वे

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या को हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली से पटना तक प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए अयोध्या में ड्रोन सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत दिल्ली से आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी होते हुए पटना तक हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, करीब 15 दिनों से सर्वे का काम चल रहा है। इसके जरिए प्रस्तावित रेल मार्ग की स्थिति, जमीन और निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं का आकलन किया जा…

Read More

शादी की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, परिवार के सामने साफ किया फैसला; थाने से भी घर लौटने से किया इनकार

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दो युवतियों के रिश्ते को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक ही मोहल्ले में रहने वाली ये दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ शादी कर जीवन बिताना चाहती हैं। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुईं। विवाद बढ़ने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां भी उन्होंने परिवार के साथ घर जाने से इनकार कर दिया। अब पुलिस…

Read More

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश के सामने कांग्रेस ने खड़ी की चुनौती, सपा की 22 जीती सीटों पर भी ठोका दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर टकराव के संकेत मिलने लगे हैं। कांग्रेस ने गठबंधन में 181 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रखी है। मुश्किल यह है कि उसकी इस सूची में 22 ऐसी सीटें भी शामिल हैं, जहां फिलहाल समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। इनमें अमेठी, सहारनपुर और बछरावां जैसी अहम सीटें भी हैं। कांग्रेस की इस मांग ने अखिलेश यादव के सामने गठबंधन का सीट गणित साधने की चुनौती खड़ी कर दी…

Read More