रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। JPSC, JSSC CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोपों के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान छात्रों ने मशाल जुलूस भी निकाला और सरकार से जल्द वार्ता की मांग दोहराई। भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान…
Read MoreCategory: झारखंड
झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 9 जुलाई तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों पर खतरा
रांची: झारखंड में आने वाले चार दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई से 9 जुलाई तक पूरे राज्य के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार इस अवधि में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार…
Read Moreझारखंड के कोयला माफियाओं पर बड़ा एक्शन! अमित शाह का सख्त संदेश, CISF को ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने का आदेश
नई दिल्ली: झारखंड में अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को धनबाद और आसपास के कोयला क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि कोयला चोरी और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। रविवार को आयोजित एक…
Read Moreकानून-व्यवस्था पर सख्त हुए हेमंत सोरेन! दो जिलों के SSP-SP पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हटाए गए अधिकारी
रांची: झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस प्रमुखों को उनके पदों से हटा दिया है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह सख्त फैसला लिया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से मुक्त करते हुए पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा…
Read Moreगुमला-सिमडेगा सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन बच्चों समेत पांच की मौत, कई घायल
गुमला/सिमडेगा : झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिले की सीमा पर कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। इस हादसे में तीन बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पेड़ से टकराई जानकारी के अनुसार सभी लोग एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर जा रहे थे, तभी अघरमा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार टक्कर…
Read MoreCM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: गरीबों को मिलेगा महीनों का बकाया राशन एक साथ, टेंडर प्रक्रिया शुरू
रांची : झारखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य सरकार ने लंबित राशन और कल्याणकारी योजनाओं का बैकलॉग खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत लाभुकों को कई महीनों से रुकी हुई चीनी, दाल, किरासन तेल, नमक और अन्य सामग्री अब एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। 18 महीने की चीनी और 9 महीने की दाल एक साथ देने की तैयारी सरकारी योजना के मुताबिक राज्य के करीब 8.92 लाख अंत्योदय परिवारों को पिछले 18…
Read Moreनीति आयोग बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन, झारखंड के हक और विकास के लिए रखीं बड़ी मांगें, केंद्र से 1.36 लाख करोड़ की बकाया राशि का मुद्दा उठाया
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की विकास जरूरतों और लंबित वित्तीय मुद्दों को मजबूती से रखा। सीएम ने झारखंड को केवल खनिज संपदा वाला राज्य नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक और मानव संसाधन विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए केंद्र से कई अहम मांगें रखीं। 1.36 लाख करोड़ की बकाया राशि का मुद्दा उठा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में सबसे प्रमुख रूप से कोयला कंपनियों और केंद्रीय उपक्रमों…
Read Moreझारखंड राज्यसभा चुनाव में बवाल! परिमल नथवाणी के नामांकन पर घमासान, विधानसभा के भीतर-बाहर आमने-सामने BJP-कांग्रेस
रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस और भाजपा के बीच खुली राजनीतिक जंग में बदल गया है। नामांकन पत्र की जांच के दौरान सामने आई कथित विसंगतियों को लेकर दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। मामला इतना गरमा गया कि बुधवार को झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों प्रमुख दलों के नेता और कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते नजर आए। कांग्रेस जहां नामांकन रद्द करने की मांग पर अड़ी…
Read Moreझारखंड में नक्सल मोर्चे पर बड़ा बदलाव: 25 माओवादियों का सामूहिक सरेंडर, हथियारों के साथ मुख्यधारा में वापसी
रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में भाकपा माओवादी संगठन के 25 सशस्त्र उग्रवादी एक साथ आत्मसमर्पण करेंगे। यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक सरेंडर माना जा रहा है। आत्मसमर्पण पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा के समक्ष होगा। सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर करने वाले माओवादी लंबे समय से सारंडा क्षेत्र में सक्रिय थे और कई बड़े अभियानों से जुड़े रहे हैं। इनमें संगठन के सबजोनल कमांडर, एरिया कमांडर और सशस्त्र कैडर शामिल हैं। मिसिर बेसरा दस्ते में…
Read Moreझारखंड के गांवों तक पहुंचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, चतरा में बनेंगे 54 मॉडल सब सेंटर-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
रांची: झारखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मॉडल सब सेंटर-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर योजना के तहत चतरा जिले में 54 केंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला परिषद के माध्यम से योजना की निविदा कराई गई है। कुछ केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि कुछ अभी प्रक्रियाधीन हैं। सरकार की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि…
Read More