बस्तर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद अब सरकार का मुख्य लक्ष्य आदिवासी इलाकों तक विकास और जनकल्याणकारी सुविधाएं पहुंचाना है। अमित शाह ने नेतानार गांव को आदिवासी अस्मिता और जनसेवा का प्रतीक बताते हुए इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। ‘सुरक्षा कैंप अब सेवा कैंप बनेगा’ अमित शाह ने कहा कि शहीद वीर गुण्डाधुर की जन्मभूमि और कर्मभूमि नेतानार गांव देश…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान घायल, नक्सलमुक्त घोषणा के बाद पहली बड़ी घटना
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से शनिवार को बड़ी खबर सामने आई है। जिले में सुरक्षाबलों की सर्चिंग और बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान जोरदार आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोट छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की टीम इलाके में गश्त और बारूदी सुरंगों को…
Read Moreछत्तीसगढ़ के कांकेर में NH-30 पर भीषण हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर; एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा जानकारी के अनुसार, मृतक सभी लोग कांकेर के उड़कुड़ा गांव के रहने वाले थे। वे चीवरांज में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे…
Read Moreक्या आपके खाते में आए 1000 रुपये? 69 लाख महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, जानें कैसे चेक करें महतारी वंदन योजना का स्टेटस
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1000 रुपये की किस्त ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 के दौरान योजना की 25वीं किस्त जारी करते हुए यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के जरिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक…
Read Moreछत्तीसगढ़ के बीजापुर – दंतेवाड़ा में मुठभेड़, मारे गये 12 नक्सली. तीन जवान बलिदान
मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद, पश्चिम बस्तर में हुआ एनकाउंटर दो अन्य जवान घायल अतिरिक्त फोर्स रवाना, सर्च ऑपरेशन जारी मारे गए नक्सलियों की अभी शिनाख्त नहीं, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर – दंतेवाड़ा अंतर जिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में हुए बड़े एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए जबकि तीन जवान शहीद हो गए। दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। शव के साथ मुठभेड़ स्थल…
Read Moreराम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम: 25 नवंबर को नहीं हो सकेंगे रामलला के दर्शन, घर से देख सकेंगे लाइव
अयोध्या। अयाेध्या में 25 नवंबर काे हाेने वाले श्री राम जन्मभूमि के ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया पर विशेष अपील की है। उन्हाेंने शनिवार को राम मंदिर के ताजा चित्र जारी कर समारोह के विषय में दिए अपने संदेश में श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन न हाेने की बात कही है। इससे पूर्व भी उन्हाेंने इस सन्दर्भ में शुक्रवार की रात वीडियो संदेश जारी किया था। चंपत राय ने सोशल मीडिया पर अपनी अपील में लिखा कि हम…
Read Moreछत्तीसगढ़ की धरती से प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा आह्वान : माओवादी आतंक से जल्द मुक्त होगा भारत
घड़ियाली आंसू बहाने वालों ने नहीं की कोई चिंता माताओं को अपने बच्चों के लिए विलाप करने को नहीं छोड़ सकता छत्तीसगढ़ की रजत जयंती समारोह को प्रधानमंत्री ने किया संबोधित रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले 11 सालों में देश में माओवादी आतंक 125 जिलों से सिमटकर सिर्फ तीन जिलों तक रह गया है। नक्सली हथियार डाल रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब भारत माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा । संविधान की दुहाई और सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू…
Read Moreराशिफल 23 अक्टूबर 2025 : कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, इस दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा, आज के दिन बन रहे कई अद्भुत योग, मेष राशि से मीन राशि तक बन रहे, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
23 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान…
Read Moreदीपावली पर चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब,20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी और कामदगिरि में किया दीपदान
चित्रकूट के ऐतिहासिक मेले को लेकर यूपी एमपी प्रशासन द्वारा किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पांच दिनों तक चित्रकूट में चलेगा दीपदान मेला चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दीपावली का विशेष महत्व है।मान्यता है लंका पर विजय हासिल करने के बाद प्रभु श्री राम ने चित्रकूट में आकर दीपदान किया था। त्रेता युग से चित्रकूट में शुरू हुई दीपदान की परंपरा आज भी जारी है। प्रतिवर्ष पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली मेले में देश भर से 50 लाख से अधिक श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचकर देव गंगा मंदाकिनी और…
Read Moreआज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025 : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानि छोटी दीवाली के दिन बन रहे कई अद्भुत योग, मेष राशि से मीन राशि तक बन रहे, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
19 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में…
Read More