लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन की पैमाइश की व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में जमीनों की नापजोख पारंपरिक जरीब के बजाय सैटेलाइट आधारित रोवर तकनीक से की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की सभी तहसीलों में रोवर मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे जमीन की पैमाइश अधिक सटीक होगी और भूमि विवादों को कम करने में मदद मिलेगी। बुधवार को भैया दूज के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
Read MoreCategory: करियर
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों के लिए बड़ा कदम, रोज 30 मिनट से एक घंटे तक लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी। इससे पहले पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा कराने और दोहराई के लिए रोजाना 30 मिनट से एक घंटे तक अतिरिक्त कक्षाएं दी जाएंगी। वहीं, परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन 15 से 20 मिनट खेलकूद के लिए समय निकालने की सलाह दी गई है। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ…
Read MoreUP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 28 अक्टूबर तक आपत्ति का मौका
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार कुल 7,526 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र और उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर केंद्रों की सूची देख सकते हैं। यदि किसी को परीक्षा केंद्र या छात्र आवंटन को लेकर आपत्ति है, तो वह 28 अक्टूबर तक अपना पक्ष दर्ज करा सकता है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी प्रस्तावित…
Read MoreISRO में 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास के लिए सरकारी नौकरी, सैलरी 1.42 लाख तक; 22 पदों पर भर्ती
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO में सरकारी नौकरी का मौका है। इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरि ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘बी’, कुक ‘ए’ और फायरमैन ‘ए’ के 22 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 1.42 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। किन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान में कुल 22 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट…
Read Moreकैंपस में रील बनाने पर लगा बैन! गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने जारी किए सख्त नियम, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर: रील और वीडियो बनाने के शौकीन छात्र-छात्राओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय ने नए नियम लागू किए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में अब बिना अनुमति रील या वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ अपराध की प्रकृति और गंभीरता के आधार पर चेतावनी से लेकर निष्कासन तक की कार्रवाई की जा सकती है। कैंपस में अनुशासन के लिए तैयार किए गए नए नियम दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर प्रशासन ने परिसर में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से छात्रों…
Read MoreUPTET Result 2026 Declared: यूपी टीईटी परिणाम घोषित; 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल, जानें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक का पास प्रतिशत
प्रयागराज। विशेष रिपोर्टउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा की। इस बार की टीईटी परीक्षा में 13 लाख 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।यह परीक्षा प्रदेश भर के 60 जनपदों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर जुलाई महीने में सफलता पूर्वक आयोजित की गई थी। UPTET 2026: एक नज़र में मुख्य आंकड़े प्राथमिक स्तर (कक्षा 1…
Read MoreIIT बॉम्बे से पढ़ाई, फिर IPS बनकर बदली पुलिसिंग की तस्वीर; रेडलाइट एरिया के बच्चों को पढ़ाने वाले अवधेश दीक्षित की कहानी
भोजपुर: बिहार के नए एसपी अवधेश दीक्षित की पहचान सिर्फ एक पुलिस अधिकारी के तौर पर नहीं है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी उनकी पहल भी उन्हें अलग बनाती है। IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा को चुना। मुजफ्फरपुर में एएसपी रहते हुए उन्होंने गरीब और वंचित बच्चों के लिए पुलिस पाठशाला शुरू की। इतना ही नहीं, वह रेडलाइट एरिया के बच्चों को भी पढ़ाया करते थे। IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग, फिर UPSC का सफर अवधेश दीक्षित 2019 बैच के…
Read MoreNEET UG 2026: 11.94 लाख रैंक पर भी मिली MBBS सीट, जानिए राउंड-1 में किस रैंक तक हुआ दाखिला
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड-1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए हुए इस राउंड में 29,945 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है। अलॉटमेंट में सबसे आखिरी एमबीबीएस सीट 11,94,233 रैंक वाले अभ्यर्थी को मिली है। हालांकि, यह सीट सामान्य सरकारी कॉलेज की नहीं, बल्कि सेल्फ फाइनेंस्ड सीट है। एमसीसी की ओर से जारी अलॉटमेंट के मुताबिक टॉप रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को एम्स दिल्ली जैसे प्रमुख…
Read MoreBHU UG Admission: बीएचयू में 1500 सीटें खाली, 14 दस्तावेज नहीं हुए तो अटक सकता है दाखिला
वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। चौथे चरण का सीट आवंटन जारी है और विश्वविद्यालय में करीब 1500 सीटें अभी खाली हैं। बीएचयू ने पांच सितंबर के बाद स्नातक कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की है। दाखिले के लिए चयनित अभ्यर्थियों का तीन से पांच सितंबर के बीच विभागों में भौतिक सत्यापन होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को 14 प्रमाण पत्र और दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज पूरे नहीं होने पर दाखिला निरस्त किया जा सकता है। 20 अगस्त को जारी…
Read More10वीं-12वीं में सिर्फ 60% अंक, UPSC में 3 बार फेल; फिर पांचवें प्रयास में रैंक 3 लाकर बने IAS अफसर
नई दिल्ली: स्कूल और कॉलेज में औसत प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए आईएएस अधिकारी जुनैद अहमद की सफलता की कहानी खास है। 10वीं और 12वीं में जुनैद के 60-60 फीसदी अंक आए थे। इंजीनियरिंग की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं और विदेशी विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं में भी उन्हें खास सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पांचवें प्रयास में तीसरी रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। 10वीं-12वीं में 60 फीसदी अंक, बीटेक में भी औसत प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के…
Read More