शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैड़ी गांव में बुधवार देर रात एक मकान में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार की तीन जिंदगियां छीन लीं। हादसे में 32 वर्षीय शाहिदा और उनकी दो बेटियों अदन (13) और माहिरा (11) की जिंदा जलकर मौत हो गई। घर के दूसरे कमरे में सो रहे पति साजिद और उनके दो बेटों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट के बाद रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। किचन से उठीं…
Read MoreDay: November 19, 2026
गोरखपुर में ब्राह्मण परिवार के अपमान पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- ‘हाता नहीं भाता’… हरिशंकर तिवारी के घर पहुंचकर बढ़ाई सियासी हलचल
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ब्राह्मण परिवार के साथ कथित पुलिस बर्बरता और जूते पर थूककर चटाने के आरोप ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए ‘हाता नहीं भाता’ की सोच का जिक्र किया। इस मुद्दे को राजनीतिक धार देते हुए अखिलेश यादव पूर्वांचल के दिवंगत ब्राह्मण नेता हरिशंकर तिवारी के आवास भी पहुंचे, जहां उन्होंने उनके बेटों विनय…
Read Moreइंदिरा गांधी की 109वीं जयंती आज, PM मोदी ने किया नमन; सोनिया-खरगे शक्ति स्थल पहुंचे, प्रियंका ने साझा की बचपन की तस्वीर
नई दिल्ली: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 19 नवंबर को 109वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें नमन किया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके नेतृत्व, साहस और देश के प्रति योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया…
Read Moreइजराइल से हथियार खरीदना सही, लेकिन गाजा में हमले गलत… राहुल गांधी ने शिकागो में भारत की विदेश नीति पर रखी दोटूक बात
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इजराइल के साथ भारत के रिश्तों और गाजा में जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने इजराइल से हथियार खरीदने और दोनों देशों के अच्छे संबंधों को सही बताया, लेकिन गाजा में इजराइली हमलों की कड़ी आलोचना भी की। राहुल ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश की विदेश नीति किसी दूसरे देश के हितों को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर तय होनी चाहिए। उन्होंने इजराइल पर अक्टूबर…
Read Moreयोगी-धामी की मुलाकात में उठा यूपी-उत्तराखंड का बड़ा मुद्दा, बनबसा बैराज से लेकर जर्जर पुलों की मरम्मत पर बनी बात
लखनऊ: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच लंबे समय से लंबित परिसंपत्ति विवादों को सुलझाने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैठक में दोनों राज्यों के बीच सिंचाई विभाग की संपत्तियों के बंटवारे और हस्तांतरण से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान धामी ने बनबसा बैराज, नगरा बाईपास नहर और झनकैया पुल व सूखा पुल की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बनबसा बैराज और जर्जर पुलों…
Read Moreअखिलेश की रथयात्रा में फूल बरसाने वाली JCB बनी मौत की वजह? 13 साल के आर्यवर्धन की गई जान, परिवार का सड़क पर प्रदर्शन
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। झारखंडी इलाके में हुई इस घटना में बीजेपी नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रथयात्रा के दौरान फूल बरसाने के लिए इस्तेमाल की जा रही JCB की वजह से यह हादसा हुआ। बच्चे को गंभीर हालत में AIIMS गोरखपुर ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। घटना के बाद…
Read Moreबलरामपुर में कोहरे का कहर! दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 5 युवकों की मौत से मचा कोहराम
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बुधवार देर रात घने कोहरे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुट गईं। घने कोहरे के बीच दो बाइकों की…
Read More