यूपी में जमीन के नीचे ड्रमों में मिले करोड़ों रुपये, 60 करोड़ से ज्यादा की रकम होने की चर्चा; मकान घेरकर नोटों की गिनती जारी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मकान के अंदर जमीन खोदने पर ड्रमों में भरी नोटों की गड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेरकर कार्रवाई की और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बुधवार शाम से बरामद नोटों की गिनती जारी है। देर रात तक करीब चार करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी थी, जबकि सूत्रों के हवाले से कुल रकम 60 करोड़ रुपये से अधिक होने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिनती…

Read More

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में मनमानी पर लगेगी लगाम! योगी कैबिनेट आज कर सकती है बड़े प्रस्ताव को मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में मनमाने ढंग से नाम जुड़वाने पर रोक लगाने की तैयारी है। योगी सरकार इस संबंध में नियमों में बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पंचायती राज विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। बैठक में 21 से अधिक अन्य प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। पंचायत चुनाव में मतदाता सूची की भूमिका अहम होती है। ऐसे में सूची में नाम शामिल कराने को लेकर किसी…

Read More

योगी सरकार का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, हर साल मिलेगी एक अतिरिक्त साड़ी; 3.80 लाख से अधिक कर्मियों को लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निर्धारित वर्दी में काम करने के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत देने के लिए योगी सरकार ने अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश की 3,80,290 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को हर साल एक अतिरिक्त साड़ी मिलेगी। इस व्यवस्था पर 19 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना को लागू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं और जल्द ही इसके लिए धनराशि जारी करने की प्रक्रिया…

Read More

वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक

वाराणसी में पहली बार एयर शो का आयोजन, 24 व 25 अक्टूबर को भी वायुसेना दिखाएगी अपना दमखम विंग्स ओवर गंगा का औपचारिक आगाज, लड़ाकू विमानों की रफ्तार और जांबाज पायलटों के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी में…

Read More

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

शारदीय नवरात्र की महानवमी पर नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गोरक्षपीठाधीश्वर ने अपने हाथों से भोजन परोसा मुख्यमंत्री ने, दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारे। उनका विधि…

Read More

महानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की जगत कल्याण की प्रार्थना

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ पूर्ण हुआ नवरात्र महाष्टमी का अनुष्ठान दो घंटे से अधिक समय तक चला विशिष्ट पूजा का कार्यक्रम गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की पावन महाष्टमी तिथि पर रविवार रात गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से महानिशा पूजन व हवन किया। महानिशा पूजन अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने जगतजननी मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना की। दो घंटे से अधिक समय तक चले अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि…

Read More

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री

शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर सीएम ने की मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करती हैं मां कालरात्रिः मुख्यमंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने…

Read More

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती क्षेत्र में किसी छांगुर को पनपने नहीं देंगे, डेमोग्राफी बदलने की छूट नहीं : मुख्यमंत्री माफिया और अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर बरसे मुख्यमंत्री, बेटियों से खिलवाड़ करने वालों को जेल या जहन्नुम की चेतावनी सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रदेश डुबाऊ अलायंस, राज्यसभा प्रत्याशियों के चयन पर उठाए सवाल बलरामपुर।…

Read More

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ आज भी प्रेरणास्रोत

लखनऊ: पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के उनके विचारों को याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने उन्हें प्रखर राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।…

Read More

मथुरा में बोरिंग के दौरान 11 केवी लाइन से टकराए लोहे के पाइप, गृहस्वामी समेत 3 की करंट लगने से मौत

मथुरा: शेरगढ़ थाना क्षेत्र के स्यारहा गांव में गुरुवार शाम सबमर्सिबल की री-बोरिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बोरिंग का काम पूरा होने के बाद लोहे की भारी तिपाई हटाते समय पाइप 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गए। करंट की चपेट में आने से गृहस्वामी समेत दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शेरगढ़-दलौता रोड पर जाम लगा दिया। 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकराए लोहे के पाइप स्यारहा गांव निवासी मोहन पुत्र ओमप्रकाश के घर…

Read More