वाराणसी में पहली बार एयर शो का आयोजन, 24 व 25 अक्टूबर को भी वायुसेना दिखाएगी अपना दमखम विंग्स ओवर गंगा का औपचारिक आगाज, लड़ाकू विमानों की रफ्तार और जांबाज पायलटों के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी में…
Read MoreTag: Varanasi latest news
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक चली गोली, मचा हड़कंप; 3 लोग घायल, सिपाही से पूछताछ शुरू
वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बाहर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेट नंबर-4 पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, लेकिन सड़क से उछली गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लगने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर के गेट नंबर-4 के पास हुई, जहां एक पीएसी सिपाही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। अचानक कार्बाइन से फायर हो गया और गोली सड़क…
Read MoreUP Police का अनोखा प्रयास: जिस गांव की महिलाओं ने कभी नहीं देखा था शहर, उन्हें कराया काशी विश्वनाथ के दर्शन और वाराणसी भ्रमण
चन्दौली: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले से एक प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के नौगढ़ क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी गांव पण्डी की कई महिलाओं ने अपने जीवन में कभी किसी शहर का दर्शन नहीं किया था। जब यह जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो मिशन शक्ति 5.0 के तहत उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी की गई। चन्दौली पुलिस ने महिलाओं और ग्रामीणों को वाराणसी ले जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर समेत शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनोखी जानकारी…
Read Moreवाराणसी टकसाल सिनेमा कांड: 24 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोपी पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी
वाराणसी में करीब 24 साल पुराने टकसाल सिनेमा कांड में बुधवार को अहम फैसला सुनाया गया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस बहुचर्चित मामले में मुख्य आरोपी अभय सिंह समेत सभी आरोपियों को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। यह फैसला न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने सुनाया। जैसे ही फैसला आया, अभय सिंह और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। अभय सिंह ने इसे 24 साल लंबे इंतजार के बाद मिली न्याय की जीत बताया और कहा कि उन्हें…
Read Moreवर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में : काशी की बेटी का अमेरिका में बजा डंका
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के राजातालाब तहसील के बढ़नी खुर्द गांव की ममता पाल ने अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में इतिहास रच दिया है। ममता ने 5000 मीटर क्रॉस कंट्री रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। ममता इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वे भारत की 260 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनकर अमेरिका गई थीं, जहां एक जुलाई…
Read Moreलंका पर नहीं मिलेगी मशहूर पहलवान की लस्सी और चाची की कचौड़ी
पीडब्लूडी का 30 दुकानों पर चला बुलडोजर वाराणसी। वाराणसी में मंगलवार देर रात लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग को चौड़ा करने के लिए 75 साल पुरानी ‘पहलवान लस्सी’ की दुकान और 103 साल पुरानी ‘चाची की कचौड़ी’ समेत 30 दुकानें तोड़ दी गईं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने पहले ही इन्हें हटने का नोटिस दे दिया था। ये दुकानें 241.80 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 9.512 किमी लंबी फोरलेन सड़क परियोजना के रास्ते में आ रही थीं। इस कार्रवाई के दौरान लोग उस समय भावुक हो गए जब पहलवान लस्सी के…
Read More