वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे सपा प्रमुख ने साफ कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि सीधे लोकसभा से आकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके इस बयान ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। अखिलेश यादव ने अपने पुराने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने थे, तब विधानसभा चुनाव नहीं लड़े थे। ऐसे में वह…
Read MoreTag: Varanasi news
प्यार में धोखे से टूटा महिला होमगार्ड का हौसला! दवा कर्मचारी से शादी का वादा, दूसरी युवती की अश्लील तस्वीरें देख बढ़ा विवाद, WhatsApp मैसेज के बाद दी जान
वाराणसी: 35 वर्षीय महिला होमगार्ड अनुराधा तिवारी ने व्हाट्सऐप पर संदेश लिखने के बाद आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद अनुराधा का एक दवा कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अजय पांडेय से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और अजय ने शादी का वादा किया था। बाद में अजय के मोबाइल में एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और चैटिंग मिलने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने अनुराधा के व्हाट्सऐप संदेश के आधार पर दवा कर्मचारी और संबंधित…
Read Moreआंगनबाड़ी के बच्चों को मिलेगा दो-दो यूनिफॉर्म का तोहफा, काशी से सीएम योगी का बड़ा ऐलान
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब सभी पंजीकृत बच्चों को सरकार की ओर से दो-दो यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बदली व्यवस्था, पारदर्शिता पर सरकार का जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष…
Read Moreकाशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक चली गोली, मचा हड़कंप; 3 लोग घायल, सिपाही से पूछताछ शुरू
वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बाहर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेट नंबर-4 पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, लेकिन सड़क से उछली गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लगने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर के गेट नंबर-4 के पास हुई, जहां एक पीएसी सिपाही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। अचानक कार्बाइन से फायर हो गया और गोली सड़क…
Read Moreकाशी विश्वनाथ धाम में 14 से 17 फरवरी तक बंद रहेगा बाबा का स्पर्श दर्शन, महाशिवरात्रि पर प्रशासन का बड़ा फैसला
वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 14 फरवरी से 17 फरवरी तक भगवान श्रीकाशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इस अवधि में भक्त केवल बाबा के झांकी दर्शन ही कर सकेंगे। महाशिवरात्रि पर पारंपरिक विधि से होंगी पूजा-अर्चना और आरतियांमंदिर न्यास की ओर से स्पष्ट किया गया है कि महाशिवरात्रि के…
Read Moreकाशी में मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को स्वयं परोसा भोजन, की पुष्पवर्षा
महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर पांच सौ “स्वच्छता मित्रों” को मिला सम्मान स्वच्छता कर्मियों का अब कोई नहीं कर सकेगा शोषण, खाते में जाएंगे 16 से 20 हजार रुपये: योगी वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में सोमवार का दिन स्वच्छता कर्मियों के लिए ऐतिहासिक बन गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब पांच सौ सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन पर पुष्पवर्षा कर ‘स्वच्छता मित्र’ का गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भोजन…
Read Moreमॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम ने काशी में देखी गंगा आरती, अभिभूत
‘विवेकानंद’ क्रूज से किया गंगा घाटों का किया अवलोकन, अध्यात्म में लीन रहे वाराणसी। तीन दिवसीय काशी दौरे पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम ने गुरुवार शाम विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की भव्य आरती में सहभागिता की। अपनी पत्नी वीना रामगुलाम के साथ आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री भावविभोर नजर आए। उन्होंने सपत्नी गंगा आरती भी किया तथा मस्तक पर चंदन टीका भी लगवाई। आरती के दौरान वे मंत्रोच्चार, शंखनाद और डमरू की गूंज के बीच हाथ जोड़कर श्रद्धाभाव से मां गंगा की आराधना करते दिखाई…
Read Moreवर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में : काशी की बेटी का अमेरिका में बजा डंका
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के राजातालाब तहसील के बढ़नी खुर्द गांव की ममता पाल ने अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में इतिहास रच दिया है। ममता ने 5000 मीटर क्रॉस कंट्री रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। ममता इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वे भारत की 260 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनकर अमेरिका गई थीं, जहां एक जुलाई…
Read Moreलंका पर नहीं मिलेगी मशहूर पहलवान की लस्सी और चाची की कचौड़ी
पीडब्लूडी का 30 दुकानों पर चला बुलडोजर वाराणसी। वाराणसी में मंगलवार देर रात लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग को चौड़ा करने के लिए 75 साल पुरानी ‘पहलवान लस्सी’ की दुकान और 103 साल पुरानी ‘चाची की कचौड़ी’ समेत 30 दुकानें तोड़ दी गईं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने पहले ही इन्हें हटने का नोटिस दे दिया था। ये दुकानें 241.80 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 9.512 किमी लंबी फोरलेन सड़क परियोजना के रास्ते में आ रही थीं। इस कार्रवाई के दौरान लोग उस समय भावुक हो गए जब पहलवान लस्सी के…
Read More