लंबी रणनीति और सटीक तैयारी से अखिलेश यादव ने बदला खेल, MLC चुनाव में सपा को ऐसे मिली बढ़त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव नतीजों ने समाजवादी पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नई ऊर्जा दी है। पार्टी ने समय रहते उम्मीदवारों की घोषणा, जिलों में संगठन की सक्रियता और मतदाता बनाने पर जोर देकर चुनाव की तैयारी की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार तैयारियों की समीक्षा करते रहे। दूसरी ओर, भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने चुनावी मोर्चा संभाला था। इसके बावजूद सपा की सीटों में बढ़ोतरी ने पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव…

Read More

यूपी एमएलसी चुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में सपा-भाजपा आमने-सामने, 72 जिलों में आज मतदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले पांच महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसे सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाला है और कई जनसभाएं की हैं। दोनों दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दर्जनों मंत्रियों, कई सांसदों और सौ से अधिक विधायकों ने चुनावी अभियान में हिस्सा लिया है। इस बीच…

Read More

CJP को BJP ही दे रही है बढ़ावा? सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद पूर्व भाजपा नेता अन्नामलाई ने उठाए सवाल

दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका को सात दिन जेल में रहने के बाद बुधवार को जमानत मिल गई। दोनों की रिहाई के बाद भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच भाजपा छोड़ चुके तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा, सीजेपी को बढ़ावा देकर विपक्षी दलों के वोटों में बंटवारा करना चाहती है? दास और रांका की रिहाई के बाद अन्नामलाई…

Read More

UP Mission 2027: मेरठ में नितिन नवीन और CM योगी की अहम बैठक, बूथ से जिला स्तर तक संगठन की तैयारियों की होगी समीक्षा

मेरठ: मिशन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्रों और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठकों के दौरान बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सुभारती विश्वविद्यालय में छात्रों में दिखा उत्साह मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Read More

PM Modi को भारत रत्न देने की तैयारी कर रही BJP? जेपी नड्डा ने अटकलों पर दिया बड़ा जवाब

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न दिए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने भारत रत्न को लेकर पूछे गए सवाल पर सुझाव को अच्छा बताया। यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है।…

Read More

‘यूपी बदनाम हुआ, बाबा तेरे मारे…’ अखिलेश के AI वीडियो पर भड़की भाजपा, 2027 चुनाव से पहले तेज हुआ सियासी संग्राम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार वीडियो और गानों को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक वार-पलटवार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक वीडियो को लेकर भाजपा ने उन पर साधु-संतों, सनातन परंपरा और करोड़ों सनातनियों की आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिए उन्हें निशाना बनाकर गाने बना सकती है तो समाजवादी पार्टी भी गानों के जरिए जवाब देगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read More

तमिलनाडु में ‘घूस कांड’ से घिरी थलपति विजय की सरकार, अपने ही मंत्री के बयान पर मचा सियासी घमासान

चेन्नई: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार एक बार फिर राजनीतिक विवाद में घिर गई है। सरकार के वित्त मंत्री एन मैरी विल्सन के विधानसभा में दिए गए रिश्वत से जुड़े बयान के बाद विपक्षी दल द्रमुक और भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है। दोनों दलों ने मामले की तत्काल जांच कराने और जांच पूरी होने तक मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। विधानसभा में मंत्री ने किया रिश्वत देने का दावा तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को बोलते…

Read More

जयंत को 73, राजभर को 39 और निषाद को 31 सीट! अखिलेश ने बताया BJP का ‘सीट बंटवारा’, अपना दल ने किया पलटवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के संभावित सीट बंटवारे को लेकर बड़ा दावा किया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा 403 विधानसभा सीटों में से 162 सीटें अपने छोटे सहयोगी दलों को देने जा रही है। उन्होंने इस दावे के जरिए भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर तंज भी कसा है। अखिलेश यादव के मुताबिक एनडीए में राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी…

Read More

वंदे मातरम् विवाद: सोनिया-राहुल के खिलाफ पुलिस शिकायत, DCP सेंट्रल ने बताया- मामले की जांच जारी

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के कथित तौर पर पूरा नहीं गाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभ शर्मा ने 16 अगस्त को दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने भी इस मुद्दे को लेकर…

Read More

खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर मायावती का फूटा गुस्सा, RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी घेरा

लखनऊ: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। मायावती ने उत्तराखंड सरकार से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी निशाने पर लिया है। जातिवादी और सामंती सोच पर मायावती…

Read More