2 करोड़ फॉलोअर्स, लेकिन जंतर-मंतर पर सीमित भीड़! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पहले जमीनी प्रदर्शन ने खड़े किए कई सवाल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की ताकत और जमीनी राजनीति के बीच का अंतर शनिवार को एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स का दावा करने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, लेकिन डिजिटल दुनिया में दिखाई देने वाले विशाल समर्थन के मुकाबले धरना स्थल पर अपेक्षाकृत सीमित संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा नीट-यूजी 2026 पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में सुधार की…

Read More

‘जय भीम’ के नारे के साथ भारत रवाना हुए अभिजीत दीपके, दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन की तैयारी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह अपना भविष्य संविधान के भरोसे छोड़कर भारत आ रहे हैं। दीपके का दावा है कि वह राजधानी दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ बड़ा प्रदर्शन आयोजित करेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। भारत रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के लिए निकल गया हूं। मैं अपना भविष्य संविधान…

Read More

BJP vs CJP! अखिलेश यादव के एक पोस्ट से यूपी की सियासत में हलचल, क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनेगी नया डिजिटल हथियार?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि नैरेटिव सेट करने का सबसे बड़ा मंच बनता जा रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक छोटे से पोस्ट ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सिर्फ तीन शब्द लिखे — “BJP बनाम CJP”। इस एक लाइन के पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में ‘CJP’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब तक भाजपा के खिलाफ ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा, दलित…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया के व्यंग्य से उठी डिजिटल राजनीति की नई लहर, जानिए इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की युवाओं और “कॉकरोच” को लेकर की गई टिप्पणी के बाद देशभर में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ व्यंग्यात्मक अभियान अब एक बड़े डिजिटल मूवमेंट में बदल गया है। “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से यह ऑनलाइन कैंपेन तेजी से वायरल हो गया है, जिसने कुछ ही दिनों में लाखों फॉलोअर्स जुटा लिए हैं और युवाओं के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है। सुप्रीम कोर्ट टिप्पणी के बाद शुरू हुआ डिजिटल विवाद यह पूरा मामला उस टिप्पणी के बाद शुरू हुआ,…

Read More