क्या CJP के आंदोलन ने बदली राजनीति की दिशा? युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति, राहुल गांधी भी मैदान में उतरे

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के नेतृत्व में हुए आंदोलनों ने राजनीतिक दलों को युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रणनीति पर नए सिरे से विचार करने को मजबूर किया है। सीजेपी के नेतृत्व में युवाओं की बड़ी गोलबंदी और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के सामने भी युवाओं का समर्थन दोबारा हासिल करने की चुनौती खड़ी हुई। इसके बाद पार्टी ने छात्र और युवा मुद्दों को अपनी राजनीतिक रणनीति में प्रमुखता देने का फैसला किया है। राहुल गांधी के धरने से…

Read More

कॉकरोच एक्टिविस्ट के पिता की मौत पर 8 गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज; अब बंगाल पुलिस ने बताई मौत की दूसरी वजह

कोलकाता: कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता के पिता शेख मोहम्मद मफीक की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। परिवार की शिकायत पर हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है कि मफीक की मौत किसी गंभीर शारीरिक हमले के कारण हुई। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान उन्हें मामूली चोट लगी थी और बाद में ब्लड प्रेशर में गंभीर उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में उनकी मौत हुई। 13 अगस्त की रात…

Read More

PM मोदी की माफी के बाद नाबालिग को बड़ी राहत, जंतर-मंतर विवाद में दिल्ली पुलिस ने FIR पर आगे कार्रवाई रोकी

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज एफआईआर पर आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। यह निर्णय उस समय आया है जब नाबालिग ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसे माफ करने की बात कह चुके थे। 23 जुलाई की घटना के…

Read More

“अब मैं सिर्फ आपका बेटा नहीं, पूरे देश का बेटा हूं…” जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पिता से अभिजीत की बात सुन छलक पड़े जज्बात

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के बड़े आंदोलन के बाद देश की राजनीति में अहम बदलाव देखने को मिला। आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके पिता भगवानराव दिपके ने आंदोलन के दौरान परिवार की चिंता और बेटे के साथ हुई भावुक बातचीत का जिक्र किया है। आंदोलन…

Read More

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन को देश-विदेश से मिल रहा ऑनलाइन समर्थन, खाने से दवाइयों तक भेजी जा रही मदद

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देश ही नहीं, विदेशों से भी ऑनलाइन समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शन स्थल पर प्रतिदिन हजारों छात्र, युवा और आम नागरिक पहुंच रहे हैं, जबकि जो लोग दिल्ली नहीं आ पा रहे हैं, वे ई-कॉमर्स और ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान भेजकर आंदोलन में सहयोग कर रहे हैं। ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए पहुंच रही राहत…

Read More

26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, लेकिन CJP का ऐलान- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा जंतर-मंतर आंदोलन

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर उसका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। CJP ने जताई खुशी, वांगचुक के साहस को बताया प्रेरणा सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि संगठन को राहत और खुशी है कि सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त कर…

Read More

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला, नरेश पाल गंगवार को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया गया है। उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय का नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। विनीत जोशी का तबादला, गंगवार संभालेंगे उच्च शिक्षा विभाग सरकारी आदेश के मुताबिक, नरेश पाल गंगवार अब उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे और मंत्रालय से जुड़े सभी महत्वपूर्ण…

Read More

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह से अहम मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे। 26 दिनों तक चले इस अनशन के बाद उन्होंने शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में यह फैसला लिया। जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद टूटा अनशन शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री…

Read More

दिल्ली मेट्रो से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज भी बंद रहेंगे 16 स्टेशन, कहीं आपकी मंजिल तो नहीं लिस्ट में?

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से गुरुवार को भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि यह व्यवस्था सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगी। इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद डीएमआरसी के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ,…

Read More

‘पुलिस पर पत्थर किसने फेंके?’ जंतर-मंतर हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पथराव के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन आगे भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से जारी रहेगा। हिंसा को लेकर BJP पर लगाया आरोप अभिजीत दीपके ने कहा कि भाजपा की ओर…

Read More