नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ाने के लिए सात नसीहत दी हैं। रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि अगर राहुल गांधी इन सुझावों पर अमल करते हैं, तो कांग्रेस की चुनावी स्थिति बेहतर हो सकती है। उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी दौरों से लेकर संसद में उनकी भूमिका तक कई मुद्दों पर अपनी कार्यशैली बदलने की सलाह दी। विदेशी दौरों पर लगाम लगाने की दी सलाह…
Read MoreTag: narendra modi
योगी के काम और मोदी के चेहरे पर BJP का दांव, अखिलेश के PDA की काट के लिए तैयार किया खास चुनावी चक्रव्यूह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण को चुनौती देने के लिए भाजपा ने नया चुनावी खाका तैयार किया है। पार्टी की कोशिश चुनाव को जातीय समीकरणों तक सीमित होने से रोकने और कानून-व्यवस्था, विकास, सुशासन तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को प्रमुख मुद्दा बनाने की है। इस रणनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को सबसे…
Read Moreखरगे के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई, संतोष कुमार बोले- ‘मैं तो खुद मोदी को सत्ता से हटाने की बात कह रहा था’
नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। भाषण के दौरान भीड़ से आई एक आवाज के बाद खरगे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार नाम के एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया। हालांकि, संतोष कुमार ने बाद में दावा किया कि उनकी बात को अधूरा सुनने के कारण गलतफहमी हुई। उनका कहना…
Read Moreखरगे की ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ टिप्पणी पर सियासी घमासान, भाजपा ने कहा कांग्रेस ने तार-तार की मर्यादाएं
पटना में श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी से विवाद अमित शाह, नितिन नवीन, जेपी नड्डा और रविशंकर प्रसाद ने जताया कड़ा विरोध, भाजपा नेताओं ने कहा मांगी माफी पटना/नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खरगे ने भाषण के दौरान कहा, ‘मोदी…
Read Moreमोदी सरकार के मंत्रियों का दो दिन का चिंतन शिविर शुरू, पहले दिन ‘विकसित भारत-2047’ पर मंथन; जानें क्या हुआ चर्चा में
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर बुधवार से शुरू हुआ। इसमें मंत्रालयों और विभागों के मौजूदा कामकाज, भविष्य की योजनाओं और अगली पीढ़ी के सुधारों पर चर्चा की जा रही है। पहले दिन ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुधारों और प्राथमिकताओं पर मंथन हुआ। साथ ही सरकार के भविष्य के एजेंडे और मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा पर जोर आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दो…
Read Moreकेंद्र-राज्य तालमेल को लेकर पीएम मोदी की सख्ती? मंत्रियों को दिए नियमित बैठकें करने के निर्देश
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि अपने-अपने विभागों से जुड़े राज्य सरकारों के समकक्ष मंत्रियों के साथ नियमित बैठकें करें, ताकि योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में बेहतर तालमेल बनाया जा सके। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से क्षेत्रवार और सेक्टर आधारित बैठकों का सिलसिला शुरू करने की सलाह दी। उनका जोर ऐसा व्यवस्थित तंत्र विकसित करने पर है, जिसमें केंद्र और…
Read More‘परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया…’, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी ने याद किए 1947 के दर्दनाक जख्म
नई दिल्ली: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाए जा रहे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 के विभाजन से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी ने कई परिवारों को हमेशा के लिए बिखेर दिया और अनगिनत लोगों को अपनी जड़ों से दूर होना पड़ा। ‘वह दौर बेहद डरावना और दर्दनाक था’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
Read Moreराष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की खास अपील, स्थानीय कपड़े पहनें और ‘GRWM’ ट्रेंड से बढ़ाएं स्वदेशी उत्पादों की पहचान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे स्थानीय कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर अपने ‘गेट रेडी विद मी (GRWM)’ वीडियो और तस्वीरें साझा करें, ताकि भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा को देश और दुनिया में नई पहचान मिल सके। सोशल मीडिया पर शुरू की जनभागीदारी की पहल प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि वे अपने पसंदीदा हथकरघा परिधानों के साथ वीडियो…
Read MorePM मोदी की माफी के बाद नाबालिग को बड़ी राहत, जंतर-मंतर विवाद में दिल्ली पुलिस ने FIR पर आगे कार्रवाई रोकी
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज एफआईआर पर आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। यह निर्णय उस समय आया है जब नाबालिग ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसे माफ करने की बात कह चुके थे। 23 जुलाई की घटना के…
Read Moreआज लोकसभा में पेपर लीक पर बड़ा कदम! सार्वजनिक परीक्षा कानून में संशोधन विधेयक पेश करेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली: देशभर में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों के बीच आज संसद के मानसून सत्र में सार्वजनिक परीक्षाओं से जुड़े कानून में अहम बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ में संशोधन के लिए नया विधेयक पेश करने की अनुमति मांगेंगे। यदि सदन से अनुमति मिलती है तो सरकार इसी दिन विधेयक पर चर्चा और उसे पारित कराने का प्रस्ताव भी रखेगी। पेपर लीक रोकने के लिए कानून को और…
Read More