‘कांग्रेस पागलों की जमात, राहुल गांधी-खरगे भी पागल’, BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान से सियासी घमासान

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस को ‘पागलों की जमात’ बताते हुए राहुल गांधी और खरगे पर निशाना साधा। निशिकांत दुबे की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर खरगे की टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है। ‘कांग्रेस का पूरा नेतृत्व ही फर्स्टियाना गया है’ निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला…

Read More

‘युवाओं में देश को आगे बढ़ाने का जज्बा’, सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ पर निकले यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के सेवा भाव की सराहना की और उनके प्रयास को प्रेरणादायक बताया। पीएम मोदी ने वडनगर और काशी से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वडनगर और काशी दोनों का इतिहास एक हजार साल से अधिक पुराना है और उनके जीवन में दोनों शहरों का विशेष महत्व है। वडनगर जन्मभूमि, काशी दूसरी कर्मभूमि यात्रियों से…

Read More

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- योजनाओं पर पैसा खर्च करना ही मकसद नहीं, अंतिम व्यक्ति की जिंदगी बदलना जरूरी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवा के अनुभव से मिलने वाले संतोष पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी योजनाएं बनाना और उन पर धन खर्च करना ही सरकार का काम नहीं है, बल्कि असली संतोष तब मिलता है जब योजना का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसके जीवन में बदलाव आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी…

Read More

मोदी सरकार के मंत्रियों का दो दिन का चिंतन शिविर शुरू, पहले दिन ‘विकसित भारत-2047’ पर मंथन; जानें क्या हुआ चर्चा में

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर बुधवार से शुरू हुआ। इसमें मंत्रालयों और विभागों के मौजूदा कामकाज, भविष्य की योजनाओं और अगली पीढ़ी के सुधारों पर चर्चा की जा रही है। पहले दिन ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुधारों और प्राथमिकताओं पर मंथन हुआ। साथ ही सरकार के भविष्य के एजेंडे और मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा पर जोर आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दो…

Read More

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, 23-24 सितंबर को मंत्रियों की ‘चिंतन बैठक’; PM मोदी लेंगे कामकाज का हिसाब

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्रियों के साथ दो दिवसीय चिंतन बैठक करेंगे। इस दौरान सरकार के कामकाज, नीतियों के क्रियान्वयन, सरकारी योजनाओं की प्रगति और मंत्रालयों के बीच समन्वय की समीक्षा होगी। बैठक की टाइमिंग को देखते हुए कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से फेरबदल को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दो दिन चलेगी केंद्रीय मंत्रियों की बैठक प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक सामान्य कैबिनेट बैठक से…

Read More

केंद्र-राज्य तालमेल को लेकर पीएम मोदी की सख्ती? मंत्रियों को दिए नियमित बैठकें करने के निर्देश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि अपने-अपने विभागों से जुड़े राज्य सरकारों के समकक्ष मंत्रियों के साथ नियमित बैठकें करें, ताकि योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में बेहतर तालमेल बनाया जा सके। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से क्षेत्रवार और सेक्टर आधारित बैठकों का सिलसिला शुरू करने की सलाह दी। उनका जोर ऐसा व्यवस्थित तंत्र विकसित करने पर है, जिसमें केंद्र और…

Read More

पीएम मोदी का जेन-जी को संदेश, ‘युवाओं के मन में आने चाहिए नए विचार’, खेलों से बताया जीवन में सफलता का रास्ता

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जेन-जी के युवाओं के साथ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करना भी सिखाते हैं। लाल किले से देश के सामने रखा खेलों का विजन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को उन्होंने लाल किले…

Read More

‘सिर्फ आज नहीं, कल के भारत की सोचिए’, PM मोदी ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्र, AI और डेटा पर भी फोकस

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में बुनियादी ढांचे और संपर्क व्यवस्था, सुरक्षा, विदेश मामलों और शासन व्यवस्था से जुड़े मंत्रालयों एवं विभागों के भविष्य के एजेंडे पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल तत्काल समस्याओं और मौजूदा चुनौतियों तक सीमित न रहें, बल्कि लंबे समय की सोच के साथ आने वाले वर्षों के भारत की तैयारी पर भी ध्यान दें। विभागों के बीच…

Read More

‘परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया…’, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी ने याद किए 1947 के दर्दनाक जख्म

नई दिल्ली: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाए जा रहे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 के विभाजन से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी ने कई परिवारों को हमेशा के लिए बिखेर दिया और अनगिनत लोगों को अपनी जड़ों से दूर होना पड़ा। ‘वह दौर बेहद डरावना और दर्दनाक था’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Read More

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की खास अपील, स्थानीय कपड़े पहनें और ‘GRWM’ ट्रेंड से बढ़ाएं स्वदेशी उत्पादों की पहचान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे स्थानीय कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर अपने ‘गेट रेडी विद मी (GRWM)’ वीडियो और तस्वीरें साझा करें, ताकि भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा को देश और दुनिया में नई पहचान मिल सके। सोशल मीडिया पर शुरू की जनभागीदारी की पहल प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि वे अपने पसंदीदा हथकरघा परिधानों के साथ वीडियो…

Read More