प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य को 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत देशभर के किसानों के लिए 19,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे। इसके अलावा दो नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाने के साथ कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है, जिससे उत्तर प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान सरदार वल्लभभाई…
Read MoreTag: नरेंद्र मोदी
रेलवे, फार्मा और स्थानीय कारोबार… इन 3 सेक्टर पर मोदी सरकार का खास फोकस, पीएम ने बताया 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का प्लान
नई दिल्ली: केंद्र सरकार रेलवे, दवा निर्माण और स्थानीय कारोबार को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार की इन तीन प्राथमिकताओं की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले हुई 54वीं प्रगति बैठक में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्र बनाने, फार्मा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और कारीगरों व स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के…
Read Moreअभिजीत दीपके को NDA में शामिल होने का फिर मिला न्योता, रामदास आठवले बोले- पार्टी में आएं, स्वागत के लिए तैयार हूं
नागपुर: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक बार फिर अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला प्रस्ताव दिया है। आठवले ने कहा कि दीपके आंबेडकरवादी हैं और उनके साथ आने से पार्टी को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दीपके ने अब तक उनके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। आंबेडकरवादी युवाओं को साथ लाने पर जोर मंगलवार को नागपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस…
Read Moreमिशन यूपी पर महामंथन! अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य, 2027 की तैयारी पर चर्चा, बोले- फिर खिलेगा कमल
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठन की तैयारियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी केशव…
Read More‘युवाओं में देश को आगे बढ़ाने का जज्बा’, सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ पर निकले यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के सेवा भाव की सराहना की और उनके प्रयास को प्रेरणादायक बताया। पीएम मोदी ने वडनगर और काशी से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वडनगर और काशी दोनों का इतिहास एक हजार साल से अधिक पुराना है और उनके जीवन में दोनों शहरों का विशेष महत्व है। वडनगर जन्मभूमि, काशी दूसरी कर्मभूमि यात्रियों से…
Read Moreसेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- योजनाओं पर पैसा खर्च करना ही मकसद नहीं, अंतिम व्यक्ति की जिंदगी बदलना जरूरी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवा के अनुभव से मिलने वाले संतोष पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी योजनाएं बनाना और उन पर धन खर्च करना ही सरकार का काम नहीं है, बल्कि असली संतोष तब मिलता है जब योजना का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसके जीवन में बदलाव आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी…
Read Moreमोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, 23-24 सितंबर को मंत्रियों की ‘चिंतन बैठक’; PM मोदी लेंगे कामकाज का हिसाब
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्रियों के साथ दो दिवसीय चिंतन बैठक करेंगे। इस दौरान सरकार के कामकाज, नीतियों के क्रियान्वयन, सरकारी योजनाओं की प्रगति और मंत्रालयों के बीच समन्वय की समीक्षा होगी। बैठक की टाइमिंग को देखते हुए कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से फेरबदल को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दो दिन चलेगी केंद्रीय मंत्रियों की बैठक प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक सामान्य कैबिनेट बैठक से…
Read Moreउज्बेकिस्तान के साथ यूरेनियम से लेकर यूपीआई तक बड़ा करार, 16 अहम फैसलों पर लगी मुहर; 2030 तक 5 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति से लेकर यूपीआई और वीजा-मुक्त यात्रा तक कई अहम समझौतों पर सहमति बनी है। दोनों देशों ने कम से कम 16 महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच हुई वार्ता में दोनों देशों के रिश्तों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने का फैसला भी किया गया। भारत और उज्बेकिस्तान ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए लंबे…
Read More‘सिर्फ आज नहीं, कल के भारत की सोचिए’, PM मोदी ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्र, AI और डेटा पर भी फोकस
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में बुनियादी ढांचे और संपर्क व्यवस्था, सुरक्षा, विदेश मामलों और शासन व्यवस्था से जुड़े मंत्रालयों एवं विभागों के भविष्य के एजेंडे पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल तत्काल समस्याओं और मौजूदा चुनौतियों तक सीमित न रहें, बल्कि लंबे समय की सोच के साथ आने वाले वर्षों के भारत की तैयारी पर भी ध्यान दें। विभागों के बीच…
Read Moreराष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की खास अपील, स्थानीय कपड़े पहनें और ‘GRWM’ ट्रेंड से बढ़ाएं स्वदेशी उत्पादों की पहचान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे स्थानीय कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर अपने ‘गेट रेडी विद मी (GRWM)’ वीडियो और तस्वीरें साझा करें, ताकि भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा को देश और दुनिया में नई पहचान मिल सके। सोशल मीडिया पर शुरू की जनभागीदारी की पहल प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि वे अपने पसंदीदा हथकरघा परिधानों के साथ वीडियो…
Read More