मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वर्ष 2029 से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में UCC पहले ही लागू हो चुका है और उन्हें भरोसा है कि बाकी राज्यों में भी तय समयसीमा से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा। अमित शाह ने रविवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। समान नागरिक संहिता के तहत विवाह,…
Read MoreTag: Maharashtra news
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, MPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में उतरेंगे मैदान में; 24 सितंबर तक सरकार को अल्टीमेटम
मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र में एक बार फिर आंदोलन की तैयारी का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दीपके और सीजेपी के अन्य नेता महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे। पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। रविवार को जारी विज्ञप्ति में सीजेपी ने कहा कि अभिजीत दीपके और पार्टी के…
Read Moreअमरावती अस्पताल में नवजात वार्ड में भीषण आग, 3 बच्चों की मौत; वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग में अचानक आग लग गई। बताया गया कि वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद आग भड़की। इस हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि अस्पतालकर्मियों की तत्परता से कई अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह करीब 3:30 बजे वेंटिलेटर में हुआ विस्फोट घटना सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे की है। जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात…
Read Moreदही हांडी से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर
मुंबई: दही हांडी उत्सव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने गोविंदाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने इस वर्ष करीब 1.60 लाख गोविंदाओं को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर देने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य उत्सव के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की स्थिति में प्रतिभागियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। दुर्घटना की स्थिति में मिलेगी आर्थिक सहायता सरकारी आदेश के अनुसार, यदि दही हांडी के दौरान किसी गोविंदा की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या दोनों…
Read Moreपुणे में एक ही परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, पति-पत्नी और 19 वर्षीय बेटी की मौत; सुसाइड नोट में लिखी यह बात
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 19 वर्षीय बेटी शामिल हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का उल्लेख किया गया है। नोट में यह भी लिखा गया है कि इस कदम के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। केरल का रहने वाला था परिवार पुलिस के…
Read Moreधर्मांतरण केस में आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने फैसले में किया भगवान श्रीकृष्ण का उल्लेख
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक आईटी कंपनी में सामने आए चर्चित धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान को अदालत से जमानत मिल गई है। जमानत आदेश में अदालत ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी नवजात को जेल में जन्म लेने जैसी परिस्थितियों का सामना नहीं करना चाहिए। अदालत का यह संदर्भ फैसले के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। पांच महीने की गर्भवती हैं आरोपी मामले के अनुसार, निदा खान करीब पांच महीने की गर्भवती हैं। उन पर अपनी सहकर्मी…
Read Moreआधी रात महाराष्ट्र में कांपी धरती, 4 बार महसूस हुए भूकंप के झटके; जानिए कितनी रही तीव्रता
मुंबई: महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरुवार तड़के मराठवाड़ा क्षेत्र में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में आधी रात के बाद आए इन झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के झटके रात 1:37 बजे से सुबह 3:23 बजे के बीच महसूस किए गए। चारों झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर…
Read Moreमुंबई में दर्दनाक हिट एंड रन! तेज रफ्तार टैंकर ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, मौके पर मौत; भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार तड़के करीब 1:20 बजे जोगेश्वरी पश्चिम के अमृत नगर स्थित अजीत ग्लास गार्डन गेट…
Read Moreकेतन मर्डर केस में बड़ा मोड़! मंगेतर सिया के पॉलीग्राफ टेस्ट से खुल सकते हैं कई राज, डिलीट डेटा भी खंगालेगी पुलिस
लोनावला: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की मंगेतर सिया गोयल ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे दी है। पुलिस को उम्मीद है कि वैज्ञानिक जांच के इस कदम से केस से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं और अब तक सामने नहीं आए तथ्य उजागर हो सकते हैं। डिलीट किए गए डेटा पर पुलिस की नजर जांच के दौरान पुलिस को संदेह है कि केतन अग्रवाल की मौत के…
Read Moreकांग्रेस में नहीं होगी एनसीपी-एसपी की एंट्री! शरद पवार ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा- न टूट होगी, न विलय
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर आखिरकार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने खुद विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय होने की कोई संभावना नहीं है और न ही पार्टी में किसी तरह की टूट होने जा रही है। शरद पवार के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही तमाम चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है। साथ ही इसे कांग्रेस के लिए एक राजनीतिक झटके के…
Read More