26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, लेकिन CJP का ऐलान- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा जंतर-मंतर आंदोलन

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर उसका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। CJP ने जताई खुशी, वांगचुक के साहस को बताया प्रेरणा सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि संगठन को राहत और खुशी है कि सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त कर…

Read More

सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने से हाईकोर्ट का इनकार, सफदरजंग अस्पताल में ही जारी रहेगा इलाज; केंद्र से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के इलाज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने उन्हें फिलहाल सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वांगचुक का उपचार फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही जारी रहेगा। साथ ही केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई…

Read More

संसद मार्च से पहले बातचीत के संकेत, सीजेपी बोली- सरकार आगे आए तो हम तैयार; अब फैसले का इंतजार

नई दिल्ली: संसद मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सरकार के साथ बातचीत की इच्छा जताई है। पार्टी का कहना है कि पहली बार प्रशासन की ओर से संवाद शुरू कराने की पहल की गई है। हालांकि अब तक सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। सीजेपी ने कहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है और अब अगला कदम सरकार को उठाना होगा। ‘अब गेंद सरकार के पाले में’ सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रशासन ने सरकार के साथ…

Read More

20 दिन की भूख हड़ताल के बाद बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी भी हटाए गए

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई। लंबे समय से जारी अनशन के चलते उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों को भी वहां से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सोनम वांगचुक 28 जून से नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के…

Read More