सीवान: नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान सीवान में हुए उग्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से हवाई फायरिंग करने वाले एसआईटी के जवान अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए जवान को सस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रदर्शन के दौरान बिगड़े थे हालात जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी सीवान…
Read MoreTag: NEET Paper Leak Protest
NEET Protest से बिहार में बवाल! 5 शहरों में हिंसा, लाठीचार्ज-आंसू गैस-हवाई फायरिंग, पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई
पटना: नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बिहार के कई जिलों में छात्रों और विपक्षी दलों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। पटना, दरभंगा, कटिहार, बेगूसराय और जहानाबाद में हालात तनावपूर्ण रहे। कई जगहों पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिसके बाद उपद्रवियों की गिरफ्तारी का अभियान तेज कर दिया गया। दरभंगा में शांतिपूर्ण मार्च के बाद…
Read More‘रिहाई नहीं हुई तो पुलिस मुख्यालय तक मार्च’, CJP का नया ऐलान; दिल्ली पुलिस को रात 8 बजे तक दिया अल्टीमेटम
नई दिल्ली: संसद मार्च के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। संगठन ने दावा किया है कि सोमवार के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारियों को अब तक रिहा नहीं किया गया है और उनके वकीलों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। इसी को लेकर CJP ने दिल्ली पुलिस को रात 8 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। संगठन का कहना है कि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस मुख्यालय तक…
Read Moreसंसद मार्च से पहले बातचीत के संकेत, सीजेपी बोली- सरकार आगे आए तो हम तैयार; अब फैसले का इंतजार
नई दिल्ली: संसद मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सरकार के साथ बातचीत की इच्छा जताई है। पार्टी का कहना है कि पहली बार प्रशासन की ओर से संवाद शुरू कराने की पहल की गई है। हालांकि अब तक सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। सीजेपी ने कहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है और अब अगला कदम सरकार को उठाना होगा। ‘अब गेंद सरकार के पाले में’ सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रशासन ने सरकार के साथ…
Read More2 करोड़ फॉलोअर्स, लेकिन जंतर-मंतर पर सीमित भीड़! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पहले जमीनी प्रदर्शन ने खड़े किए कई सवाल
नई दिल्ली: सोशल मीडिया की ताकत और जमीनी राजनीति के बीच का अंतर शनिवार को एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स का दावा करने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, लेकिन डिजिटल दुनिया में दिखाई देने वाले विशाल समर्थन के मुकाबले धरना स्थल पर अपेक्षाकृत सीमित संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा नीट-यूजी 2026 पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में सुधार की…
Read Moreजंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का बड़ा प्रदर्शन: जुटे हजारों युवा, सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद
NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में खामियों को लेकर घेराव; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर करोड़ों युवाओं के बीच तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) आज डिजिटल दुनिया से निकलकर दिल्ली की सड़कों पर उतर आई। देश की राजधानी के ऐतिहासिक प्रदर्शन स्थल, जंतर-मंतर पर आज सीजेपी के बैनर तले हजारों युवाओं ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। क्यों हो रहा…
Read More‘जय भीम’ के नारे के साथ भारत रवाना हुए अभिजीत दीपके, दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन की तैयारी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह अपना भविष्य संविधान के भरोसे छोड़कर भारत आ रहे हैं। दीपके का दावा है कि वह राजधानी दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ बड़ा प्रदर्शन आयोजित करेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। भारत रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के लिए निकल गया हूं। मैं अपना भविष्य संविधान…
Read More