दिल्ली में हाई अलर्ट! प्रदर्शनों के बीच बंगाल से बुलाई गईं CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलनों और संसद के मानसून सत्र के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का आदेश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक इन कंपनियों को पश्चिम बंगाल से हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का फैसला मामले से जुड़े…

Read More

‘रिहाई नहीं हुई तो पुलिस मुख्यालय तक मार्च’, CJP का नया ऐलान; दिल्ली पुलिस को रात 8 बजे तक दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली: संसद मार्च के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। संगठन ने दावा किया है कि सोमवार के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारियों को अब तक रिहा नहीं किया गया है और उनके वकीलों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। इसी को लेकर CJP ने दिल्ली पुलिस को रात 8 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। संगठन का कहना है कि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस मुख्यालय तक…

Read More

जंतर-मंतर पर फिर जुटे CJP कार्यकर्ता, संसद मार्ग पर हाई अलर्ट; पुलिस की सख्ती के बीच प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन मंगलवार को एक बार फिर शुरू हो गया। सोमवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली करा दिया था, लेकिन देर रात से प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पर जुटने लगे। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।…

Read More

2 करोड़ फॉलोअर्स, लेकिन जंतर-मंतर पर सीमित भीड़! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पहले जमीनी प्रदर्शन ने खड़े किए कई सवाल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की ताकत और जमीनी राजनीति के बीच का अंतर शनिवार को एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स का दावा करने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, लेकिन डिजिटल दुनिया में दिखाई देने वाले विशाल समर्थन के मुकाबले धरना स्थल पर अपेक्षाकृत सीमित संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा नीट-यूजी 2026 पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में सुधार की…

Read More