‘रिहाई नहीं हुई तो पुलिस मुख्यालय तक मार्च’, CJP का नया ऐलान; दिल्ली पुलिस को रात 8 बजे तक दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली: संसद मार्च के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। संगठन ने दावा किया है कि सोमवार के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारियों को अब तक रिहा नहीं किया गया है और उनके वकीलों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। इसी को लेकर CJP ने दिल्ली पुलिस को रात 8 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। संगठन का कहना है कि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस मुख्यालय तक…

Read More

CJP प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो, चैट और आपराधिक रिकॉर्ड तक खंगाले जा रहे; जांच के कई एंगल सामने आए

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को हुए बवाल में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदर्शनकारी फिर जंतर-मंतर पहुंचे, जबकि दूसरी ओर पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है। 250 से अधिक वीडियो फुटेज के आधार पर हो रही पहचान दिल्ली पुलिस की जांच का सबसे अहम आधार वीडियो साक्ष्य…

Read More

जंतर-मंतर पर फिर जुटे CJP कार्यकर्ता, संसद मार्ग पर हाई अलर्ट; पुलिस की सख्ती के बीच प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन मंगलवार को एक बार फिर शुरू हो गया। सोमवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली करा दिया था, लेकिन देर रात से प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पर जुटने लगे। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।…

Read More

जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान बवाल, प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस का लाठीचार्ज; कई हिरासत में

नई दिल्ली: संसद मार्च के दौरान सोमवार को जंतर-मंतर पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। सुबह से जुटने लगी थी भीड़, पुलिस ने की थी घेराबंदी सुबह से ही नई दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचने लगे थे। जंतर-मंतर पर…

Read More

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: संसद मार्च के चलते कई रास्तों पर रहेगा असर, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन मार्गों से बचने की सलाह

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के मध्य क्षेत्र के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। संसद भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और जाम की संभावना जताते हुए लोगों से यात्रा से पहले योजना बनाने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। बिना अनुमति प्रस्तावित है संसद मार्च दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रस्तावित संसद मार्च के…

Read More

संसद मार्च से पहले बातचीत के संकेत, सीजेपी बोली- सरकार आगे आए तो हम तैयार; अब फैसले का इंतजार

नई दिल्ली: संसद मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सरकार के साथ बातचीत की इच्छा जताई है। पार्टी का कहना है कि पहली बार प्रशासन की ओर से संवाद शुरू कराने की पहल की गई है। हालांकि अब तक सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। सीजेपी ने कहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है और अब अगला कदम सरकार को उठाना होगा। ‘अब गेंद सरकार के पाले में’ सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रशासन ने सरकार के साथ…

Read More