जेल से छूटा निलंबित सिपाही 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर फरार

गोरखपुर। जिला अस्पताल में भर्ती बड़ी बहन को खाना देकर लौट रही 10 वर्षीय बच्ची का मंगलवार रात कथित तौर पर निलंबित सिपाही अभिषेक यादव ने अपहरण कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान डायल-112 से निलंबित सिपाही अभिषेक यादव के रूप में की है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी बड़ी बहन को खाना खिलाकर रात करीब नौ बजे घर लौट रही थी, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंची। परिजनों ने अस्पताल परिसर और आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय बहन ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहने युवक ने पहले पता पूछा, फिर बच्ची को बाइक से घर छोड़ने की बात कही। पुलिस के अनुसार आरोपित एक वर्ष पहले भी रेलवे स्टेशन से एक बंगाली युवती के अपहरण के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है।

Related posts